उत्तर भारत में ठंड की दस्तक तो दक्षिण में बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली समेत इन राज्यों का मौसम अपडेट

IMD Weather Forecast: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने 16अक्टूबर को पूरे देश से विदाई ले ली है, लेकिन दक्षिण भारत में पूर्वोत्तर मॉनसून की सक्रियता ने मौसम को एक बार फिर नया मोड़ दे दिया है। IMD ने 9से ज्यादा राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान का खतरा भी मंडरा रहा है। तो वही, उत्तर भारत में तापमान में हल्की गिरावट के संकेत मिल रहे हैं, जो सर्दी की शुरुआती झलक दे रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली में आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है।
दक्षिण भारत में मॉनसून की विदाई के बाद भी बारिश
IMD के अनुसार, दक्षिणी प्रायद्वीप में चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से 17से 18अक्टूबर तक व्यापक वर्षा की गतिविधि जारी रहेगी। खासतौर पर केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और महे क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश (64.5मिमी से 204.4मिमी तक) होने की संभावना है। इसके अलावा ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक के साथ तेज हवा भी चल सकती हैं।
ऐसे में मछुआरों को अरब सागर के पश्चिमी-मध्य भाग और केरल-कर्नाटक तट से दूर रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि समुद्र की स्थिति खराब रहेगी। बता दें, पिछले 24घंटों में केरल और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई, जबकि तटीय कर्नाटक में भी अच्छी बारिश हुई। IMD ने इन क्षेत्रों में बाढ़, जलभराव और भूस्खलन के जोखिम को देखते हुए जिला प्रशासनों को अलर्ट कर दिया है।
उत्तर भारत में सर्दी बढ़ने वाली है?
मॉनसून की विदाई के साथ उत्तर और मध्य भारत में हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 16से 22अक्टूबर तक अधिकांश उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 2-3डिग्री की गिरावट आ सकती है, जो सर्द हवाओं की शुरुआत का इशारा दे रही है। हालांकि, अभी कोल्ड वेव की स्थिति नहीं बनी है, लेकिन दिल्ली-NCR जैसे क्षेत्रों में सुबह के समय हल्का कोहरा और ठंडक महसूस की जा रही है।
पिछले हफ्ते दिल्ली में हल्की बारिश से तापमान 28डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन अब मौसम शुष्क हो रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, नवंबर के मध्य से सर्दी का असर और बढ़ेगा, जब हिमालयी ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों तक पहुंचेंगी। फिलहाल, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में वर्षा सामान्य से कम रहने की उम्मीद है, जबकि दक्षिणी और मध्य भारत में ऊपर औसत वर्षा होगी।
दिल्ली में आसमान साफ, लेकिन प्रदूषण...
दिल्ली-NCR में आज 17 अक्टूबर को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब 20-22 डिग्री के आसपास होगा। सुबह हल्की ठंडी हवा के साथ दोपहर में गर्मी का एहसाल हो सकता है। लेकिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'बहुत खराब' (300-400) के दायरे में बना हुआ है। धूल और वाहनों के धुएं के कारण सांस संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं, इसलिए मास्क और आउटडोर गतिविधियों में सावधानी बरतें।
Leave a Reply