दिल्ली में अब सस्ती मिलेगी शराब...नहीं लगाना होगा NCR का चक्कर, क्या बीयर पीने की उम्र होगी कम?

बैठक में हुई चर्चा
कहा जा रहा है कि शुक्रवार, 3 अक्टूबर को बनी आबकारी समिति की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की गई। ये समिति शराब नीति को पारदर्शी और सामाजिक रूप से सुरक्षित बनाने के लिए बनाई गई है। लोक निर्माण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने इस बैठक की अध्यक्षता की और अन्य मंत्री इसके सदस्य थे।
इन मुद्दों पर हुई चर्चा
जानकारी के अनुसार, नई शराब नीति का ड्राफ्ट अगले एक महीने में तैयार हो जाएगा। अधिकारियों के स्तर पर कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। समिति ने इस नीति पर चर्चा के लिए अब तक लगभग चार बैठकें की हैं। शुक्रवार को हुई बैठक में निश्चित मार्जिन, उत्पाद शुल्क, दिल्ली में बीयर पीने की कानूनी उम्र और प्रीमियम ब्रांडों की उपलब्धता जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
क्या घट सकती है शराब पीने उम्र
बीयर पीने की कानूनी उम्र 25 से घटाकर 21 करने पर भी चर्चा की गई, लेकिन पैनल के सभी सदस्य इस प्रस्ताव पर सहमत नहीं हुए। इसलिए, शराब पीने की कानूनी उम्र वही रहने की संभावना है। इस समय शहर में चार सरकारी निगमों द्वारा संचालित 700 से ज्यादा शराब की दुकानें हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply