पाकिस्तान में चीनी काफिले पर हमला, 13 की मौत

New Delhi: बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) के आतंकवादियों ने रविवार को पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम में बीजिंग-वित्तपोषित ग्वादर बंदरगाह पर चीनी इंजीनियरों को ले जा रहे एक काफिले पर हमला कर दिया है। जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई है। अलगाववादी समूह ने एक बयान में कहा, "बीएलए मजीद ब्रिगेड ने आज ग्वादर में चीनी इंजीनियरों के एक काफिले को निशाना बनाया।
पाकिस्तान स्थित बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को आतंकवादियोंने चीनी इंजीनियरों के काफिले पर हमला कर दिया। मीडिया के अनुसार 'बलूचिस्तान पोस्ट' बंदरगाह शहर ग्वादर में कई देर तक विस्फोटों और गोलियों की आवाजें सुनी जा रही हैं, जहां मौके पर सभी सड़कों को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। बताया गया है कि सरकारी अधिकारियों ने आखिरकार ग्वादर में चीनी इंजीनियरों पर हमले की पुष्टि कर दी है। बलूचिस्तान पोस्ट ने एक मीडिया विज्ञप्ति का हवाला देते हुए कहा कि चीनी इंजीनियरों के काफिले पर हमला सुबह करीब साढ़े 9बजे के आस पास हुआ और उसके करीब 2 घंटे बाद भी भीषण गोलीबारी जारी थी।
चीनी इंजीनियरोंका था काफिला
स्थानीय मीडिया ने बताया कि चीनी इंजीनियरों के काफिले पर हमला ग्वादर में फकीर कॉलोनी के पास हुआ। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अधिकारियों ने शहर को हाई अलर्ट पर रखा है और कथित तौर पर शहर में सभी प्रवेश और निकास मार्गों पर रोक लगा दी है। गौरतलब है कि पिछले साल मई में, तीन चीनी नागरिकों सहित चार लोगों की मौत हो गई थी, जब एक बुर्का पहने बलूच महिला आत्मघाती हमलावर ने कराची विश्वविद्यालय में चीनी निर्मित कन्फ्यूशियस संस्थान के कर्मचारियों को ले जा रही एक मिनीबस पर हमला किया था।
BLAने ली हमले की जिम्मेदारी
हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली। पिछले साल पाकिस्तान में काम कर रहे चीनी नागरिकों पर यह पहला बड़ा हमला था। जबकि जुलाई 2021 में उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में इंजीनियरों को ले जा रही एक बस पर बमबारी की गई थी। जिसमें 9 चीनी मजदूरों समेत तेरह लोगों की मौत हो गई। दबाव में आकर पाकिस्तान ने मारे गए चीनी मजदूरों के परिजनों को लाखों का मुआवजा दिया था। चीन ने हमले की जांच के लिए अपनी टीम भेजी थी।
Leave a Reply