Asian Games 2023: तीरंदाजी में महिला टीम ने भारत का नाम किया रोशन, स्वर्ण पदक पर किया कब्जा

नई दिल्ली: एशियन गेम्स के 12वें दिन तीरंदाजी में महिला कंपाउंड टीम में शामिल अदिति, ज्योति सुरेखा वेन्नम और परनीत कौर ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे को 230-228 के स्कोर से हरा दिया। आज के दिन भारत का यह पहला मेडल है। अबतक भारतीय टीम ने स्वर्ण (19), रजत (31) और कांस्य (32) मेडल हासिल कर लिए है। वहीं अबतक कुल 82 मेडल भारत ने अपने नाम कर लिए है।
वहीं भारत की पुरुष कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स 2023में चीनी ताइपे को हरा दिया है। टीम इंडिया ने चीनी ताइपे को 50-27 के अंतर से हरा दिया। इस जीत के बाद भारत की टीम ने अपने ग्रुप में पहला स्थान हासिल किया है। एशियन गेम्स में पवन सहरावत भारतीय टीम की अगुवाई कर रहे है। भारत आज दिन के एक अन्य मैच में जापान से भिड़ेगा, जो आज दोपहर 1:30 बजे IST से शुरू होगा।
नीरज ने फिर गोल्ड पर साधा निशाना
बीते दिन चीन के हांगझोउ एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ी धाकड़ प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर भाला फेंक में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने टीम इंडिया को गोल्ड मेडल दिलाया। नीरज के साथ किशोर जेना ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है। किशोर दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें सिल्वर मेडल मिला है।
Leave a Reply