DELHI NEWS: हम ईमानदारी का रास्ता छोड़ दें तो हमारी सारी समस्याएं खत्म हो जाएगी- अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal ON BJP: संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक कट्टर ईमानदार पार्टी है। सब जानते हैं कि ईमानदारी का रास्ता बहुत कठिन होता है। आज अगर हम ईमानदारी का रास्ता छोड़ दें तो हमारी सारी समस्याएं खत्म हो जाएगी।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इनकी दुखती रग यही है कि ये लोग सिर से पैर तक भ्रष्टाचारी हैं और इनके पास हमारी ईमानदारी का काउंटर नहीं है। इन लोगों ने हमें बदनाम करने की हर संभव कोशिश कर ली है। पिछले एक साल से इन्होंने शराब घोटाले का नया राग अलापा है। इन लोगों ने हजारों रेड मारी लेकिन इन लोगों को कुछ नहीं मिला। बस जबरन लोगों को गिरफ्तार किए जा रहे हैं।
आजाद भारत के सबसे भ्रष्ट प्रधानमंत्री हैं- अरविंद केजरीवाल
पीएम मोदी ने पर निशाना साधते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज इन्होंने संजय सिंह को गिरफ्तार किया। संजय सिंह नरेंद्र मोदी जी के भ्रष्टाचार के खिलाफ देश के सबसे बुलंद आवाज हैं। मोदी जी सर से पैर तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। मुझे लगता है कि मोदी जी आजाद भारत के सबसे भ्रष्ट प्रधानमंत्री हैं।
इनके कारनामों की जांच- अरविंद केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि कल जब इनकी सरकार नहीं रहेगी और इनके कारनामों की जांच की जाएगी तब पता चलेगा कि इन्होंने कितना भ्रष्टाचार किया है। उस भ्रष्टाचार के खिलाफ संसद के अंदर और बाहर संजय सिंह की आवाज थी जो मोदी जी से बर्दाश्त नहीं हो रही थी।"
Leave a Reply