ED Arrested Sanjay Singh: आज कोर्ट में होगी संजय सिंह की पेशी, आप पार्टी के कार्यकर्ता करेंगे BJP कार्यालय का घेराव

ED Arrested Sanjay Singh:दिल्ली के शराब नीति घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। बीते दिन EDने लंबी पूछताछ के बाद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आज संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उनकी गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में एक बार फिर सियासत गरमा गई है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आज दिल्ली में भाजपा कार्यलय का घेराव करने वाली है। इसको देखते हुए भाजपा कार्यलय के आगे काफी भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गई।
जानकारी के मुताबिक, ED ने संजय सिंह से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी। फिलहाल संजय सिंह अपने घर पर मौजूद हैं। पूछताछ के बाद ED ने संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद अर्धसैनिक बलों की मौजूदगी बढ़ा दी गई है। अब ED के अधिकारी संजय सिंह को लेकर जाएंगे। वहीं, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी संजय सिंह के घर के बाहर जुटने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि संजय सिंह को उनके आवास के पिछले गेट से बाहर निकाला जाएगा। इसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित ED मुख्यालय ले जाया जाएगा। वह रातभर लॉकर में ही रहेगा। इसके बाद सुबह मेडिकल जांच कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहां संजय सिंह की हिरासत की मांग की जाएगी।
क्या है ED का आरोप?
ED ने अपनी चार्जशीट में दिल्ली के कारोबारी दिनेश अरोड़ा का जिक्र किया है, जिन्हें दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में आरोपी के रूप में नामित किया गया था। दिनेश अरोड़ा सरकारी गवाह बनने को तैयार हो गए हैं। आरोप है कि अरोड़ा ने संजय सिंह की मौजूदगी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ उनके आवास पर बैठक की। अरोड़ा ने बताया कि एक कार्यक्रम के दौरान उनकी मुलाकात संजय सिंह से हुई थी। संजय सिंह से मुलाकात के बाद वह दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के भी संपर्क में आये। यह कार्यक्रम दिल्ली चुनाव से पहले फंड जुटाने के लिए आयोजित किया गया था।
संजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई को AAP ने बताया राजनीतिक
आम आदमी पार्टी ने संजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई को राजनीतिक बताया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, ED , सीबीआई, आयकर विभाग और पुलिस जैसी सभी एजेंसियां सक्रिय हो जाएंगी। कल पत्रकारों के ठिकानों पर और आज संजय सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की गयी। ऐसे कई छापे मारे जाएंगे, लेकिन डरने की कोई बात नहीं है।'
आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि पिछले 15 महीने से बीजेपी तथाकथित शराब घोटाले की आड़ में हम पर आरोप लगा रही है। पिछले 15 महीनों में ED ने 1 हजार जगहों पर छापेमारी की है। इसमें कई अधिकारी लगे हुए हैं। 15 महीने बीत जाने और लोगों की गिरफ्तारी के बाद भी आज तक किसी भी एजेंसी को जांच में फूटी कौड़ी भी नहीं मिली। अगर कोई घोटाला हुआ होता तो न जाने कितनी संपत्ति बरामद होती। इससे पता चलता है कि यह राजनीति से प्रेरित है।
ED की कार्रवाई को लेकर अन्य विपक्षी दलों ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि ED बीजेपी का चुनाव विभाग बन गया है। संजय सिंह एक निडर व्यक्ति हैं और मुद्दों पर मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हैं। अब उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।
Leave a Reply