यूपी के वो जिले जहां पति के साथ सती हो जाती थी पत्नियां, जानें 600 साल पहले बने मठों का राज

Special News: सती...इस शब्द के बारे में हर कई जानता है क्योंकि हर किसी के पूर्वज इस से गुजरे हुए है। करीबन 600 से भी ज्यादा साल पहले जिस महिला के पति की मौत हो जाती थी। उस समय पत्नी को भी उसके साथ ही सती यानी उनको चिता पर जिंदा लेटा दिया जाता था। ना जाने कितनी महिलाएं अपने पति के साथ सती हुई है। लेकिन उस समय उन महिलाओं के सती होने के बाद उनके स्थान पर मठ बनाए गए। जो कुछ जगह पर आज भी मौजूद है। तो आज हम आपको उनमें से एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जहां 600 साल पहले सती हुई महिलाओं के मठ बनाए गए थे लेकिन अब वह अपना अस्तित्व खो रहे है।
महिलाओं के बने मठ खो रहे अपना अस्तित्व
दरअसल यूपी के मुरादाबाद में सालों पहले पति के साथ सती हुई महिलाओं का मठ का निर्माण किया गया था। लेकिन अब उनकी पीढ़ी इसकी संभाल नहीं कर पा रही है। मुरादाबाद जिले में इस तरह के मठ ठाकुरद्वारा, कटघर, अगवानपुर और रामगंगा नदी के किनारे काफी संख्या में बनाए गए है। शुरू में लोग यहां पूजा करने के लिए जाते थे, पर अपनों की बेरूखी की वजह से धीरे-धीर ये मठ नष्ट होते चले गए।
इसको लेकर स्थानीय लोगों को कहना है कि अपनों की बेरूखी की वजह से धीरे धीरे ये मठ नष्ट होते चले गए। रामगंगा नदी के किनारे एक मंदिर है। उन्होंने बताया कि यह सभी मठ पूर्व में सती हुई महिलाओं की अस्थियों पर बने थे। इन मठों के अलावा एक सौ सतियों के मठ अगवानपुर में भी है। उन्होंने बताया कि जिले में बने तमाम मठ करीबन 600 साल पहले के है। इनमें से काफी संख्या में बने मठ बचे ही नहीं है और जो बचे है उनकी हालत बहुत खराब है।
Leave a Reply