TELANGANA FIRE: स्वप्नलोक कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, 6 की मौत, करीब 200 दुकानें जलकर राख

telangana fire: तेलंगाना में दर्दनाक घटना सामने आई है। बता दें कि सिंकदराबाद के स्वप्नलोक कॉम्प्लेक्स में आग लग गई। इस आग में अब तक 6लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कई घायल है। हादसे की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। वहीं इस आग की चपेट में आने से करीब 200दुकानें जलकर राख हो गई।
जानकारी के अनुसार, सिंकदराबाद के स्वप्नलोक कॉम्प्लेक्स में अचानक आग लग गई। जिसके चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं मृतकों के आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। इतना ही नहीं आग इतनी भयंकर थी कि करीबन 200 दुकानों को जलाकर राख कर दिया है। वहीं मृतकों की पहचान शिवा, प्रशांत, प्रमिला, श्रावणी, वेनेला और त्रिवेणी के रूप में हुई है। मृतकों में चार की उम्र 22साल थी।
वहीं नॉर्थ जोन डीसीपी चंदना दीप्ति ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से स्वप्नलोक कॉम्प्लेक्स में आग लग गई। जिसके बाद पुलिस औक दमकल विभाग को सूचना दी गई। जिसके बाद 7 लोगों को रेस्क्यू किया, लेकिन 6 लोग आग की चपेट में आ गए। इसमें 4 लड़कियों और 2लड़कों शामिल है। मृतकों के शरीर पर जलने के निशान थे, लेकिन ऐसा लगता है कि सभी की मौत सांस लेने में आई चोटों या जलने से हुई है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply