माथे पर माता की चुन्नी...हाथ में ध्वज...साड़ी पहनकर सीमा ने फहराया तिरंगा

Seema haider: अपने 4 बच्चों के साथ पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने हिंदूस्तान में एक अलग सी हलचल पैदा कर रखी है। इस बीच सीमा हैदर का क नया लुक देखने को मिल रहा है जिससे देखर हर हिंदूस्तानी हैरान है और जो लोग उसे जासूस कहे रहे थे उनके मन में भी एक पल के लिए यह आएगा कि यह कोई जासूस नहीं है। दरअसल सीमा हैदर ने तिरंगा रंग की साड़ी पहनी हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुई।
सीमा हैदर ने हर घर तिंरगा कैंपन में लिया हिस्सा
दरअसल रविवार के दिन 'हर घर तिरंगा' कैंपन का आयोजन किया गाय। जिसमें सीमा, उसके बच्चों और सचिन ने 'भारत माता की जय' के नारे भी लगाए। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तिरंगा थीम की साड़ी पहने सीमा ने अपने माथे पर 'जय माता दी' की चुनरी भी बांध रखी है। सीमा और सचिन ने अधिवक्ता एपी सिंह के साथ अपने घर पर तिरंगा फहराया। इस दौरान सीमा ने जमकर 'वंदे मातरम' बोला।
तिरंगा साड़ी पहनकर जमकर लगाए नारे
इस दौरान सचिन के पिता नेत्रपाल भी मौजूद रहे। सीमा ने कहा कि वह भारत सरकार के 'हर घर तिरंगा अभियान' का समर्थन कर रही हैं। इस अभियान में भाग लेने के लिए ही उन्होंने अपने घर की छत पर तिरंगा फहराया है।इस दौरान सीमा पूरी तरह भारतीय संस्कृति में नजर आई। सीमा हैदर ने तिरंगा फहराते समय तिरंगा प्रिंट की साड़ी पहनी हुई थी। साथ ही अपने माथे पर 'जय माता दी' की चुनरी भी बांधी हुई थी। सीमा ने गले में तिरंगे की तरह ही चुन्नी लपेटी थी। इस दौरान सभी के हाथों में तिरंगा नजर आ रहा था।
Leave a Reply