मां दुर्गा के इस मंदिर में जाने से डरते हैं लोग, बेहद डरावनी इसके पीछ की वजह

Ajab-gajab: शारदीय नवरात्रि चल रहे है। आज मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप यानी मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की जाती है। इस महापर्व की धूम भारत के हर एक राज्य में देखने को मिलती है। नवरात्रि का यह महापर्व 9 दिनों तक चलता है। जिसमें अलग-अलग दिन में अलग-अलग मां के स्वरूपों की पूजा की जाती है। मां दुर्गा की आस्था पर लोगों को काफी विश्वास है। क्योंकि उनका मानना है कि मां उनकी सभी परेशानी दूर कर देंगी और होता भी ऐसा है कि जो भक्त मां दुर्गा को सच्चे मन से बुलाता है तो मां उनके घर आती भी है और सभी कष्ट दूर भी होते है।
मध्य प्रदेश में मौजूद है मां दुर्गा का अनोखा मंदिर
इन नौ दिनों तक मां के सभी मंदिरों में भारी भीड़ देखने को मिलती है। लेकिन भारत में एक ऐसा मंदिर है जिसमें जाने से लोग डरते है। इतना ही नहीं शाम के समय तो लोग इस मंदिर के आसपास भी नहीं जाते है। अब इस मंदिर का क्या रहस्य है चलिए आपको बताते है। दरअसल मध्य प्रदेश के देवास में मां दुर्गा का एक मंदिर स्थिति है। इस मंदिर में लोग जाने से डरते है। ऐसा नहीं है कि इस मंदिर से लोगों की आस्था नहीं है। लेकिन इस मंदिर में जाने से डरने का कारण कुछ और ही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम होते ही इस मंदिर में कोई नहीं जाता है। क्योंकि शाम होते ही इस मंदिर से शएर की आवाजें आती है। साथ ही घंटों का नाद सुनई देता है।
मंदिर में जाने से डरते है लोग
ग्रामीण लोगों का कहना है कि इस मंदिर को शाप दिया गया है। जिस कारण से इसमें शाम के समय शेरों की दहाड़ने और घंटों की आवाज आती है और ये आवाज इतनी जोर की होती है कि बच्चों से लेकर बड़ों तक के पैर कांप जाते है। इतना ही नहीं कई लोगों ने इससे तोड़ने का भी प्रयास किया था। लेकिन वह सभी असफल रहे। इतना ही नहीं इस मंदिर का निर्माण भी अधुरा पड़ा है। मंदिर के निर्माण रोकने का कारण लोग बताते है कि यहां मजदूरों से गुंबद से आग निकलती देखी है जिसके बाद इस काम को वहीं छोड़ दिया था और अब वह जहां काम छोड़ा था वैसा ही पड़ा है।
Leave a Reply