Punjab के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला

Manpreet Singh Badal Arrest Warrant: बठिंडा की एक अदालत ने संपत्ति की खरीद में कथित अनियमितताओं के मामले में पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ मंगलवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया।विजिलेंस विभाग ने कल मुक्तसर साहिब के बादल गांव स्थित उनके आवास पर छापा मारा था।
आपको बता दें कि, इससे पहले मनप्रीत सिंह बादल के विदेश भागने की आशंका के मद्देनजर लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था। इसके बाद सभी हवाईअड्डों पर अलर्ट जारी कर दिया गया। पंजाब विजिलेंस को शक है कि मामला दर्ज होने के बाद मनप्रीत बादल विदेश भाग सकते हैं। आपको बता दें कि विजिलेंस ब्यूरो ने जमीन आवंटन मामले में मनप्रीत बादल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इस मामले में मनप्रीत के अलावा 5 और आरोपियों को नामज़द किया गया था।
कल बादल के ठिकानों पर छापेमारी हुई थी
इसके अलावा कल बादल के अलग-अलग ठिकानों पर लगातार छापेमारी हुई। पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और अन्य के खिलाफ विजिलेंस ने भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें 25 सितंबर को कोर्ट में पेश किया गया और 28 सितंबर तक पुलिस रिमांड दिया गया है।
बादल के अलावा 5 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है
विजिलेंस की जांच में पता चला कि मनप्रीत सिंह बादल ने मॉडल टाउन बठिंडा में कम कीमत पर दो प्लॉट खरीदने की साजिश रची थी। इसमें सरकार को करीब 65 लाख रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। बठिंडा, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और चार अन्य के खिलाफ अपराध और भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply