Pakistan News: इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के वक्त धमाका, मस्जिद में मची अफरा-तफरी, 15 लोगों की मौत
Islamabad Blast: जुमे के दिन पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जबरदस्त ब्लास्ट हुआ। तरलाई इलाके में स्थित इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा में जबरदस्त धमाका हुआ। इस धमाके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस ब्लास्ट में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। जबकि 80 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य में जुट गई। पुलिस और रेस्क्यू 1122 की टीमें मौके पर पहुंचीं।
पाकिस्तान न्यूज चैनल Dawn के मुताबिक, पुलिस के प्रवक्ता तकी जवाद ने कहा कि अभी धमाके को लेकर कुछ कहना जल्दबाजी होगी। फॉरेंसिक टीमें घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही यहां पता लगाने की कोशिश कर रहे है कि यह हमला आत्मघाती था या पहले से बम लगाया गया था। धमाके के बाद पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) और CDA अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। साथ हीइस्लामाबाद में भी इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।
तीन महीने पहले भी हुआ था धमाका
इससे पहले 11 नवंबर 2025 को इस्लामाबाद के एक डिस्ट्रिक्ट और सेशंस कोर्ट के बाहर एक आत्मघाती हमला हुआ था। इस हमले में 12 लोगों की मौत हो हुई। साथ ही 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जिसके तीन महीने बाद फिर से इस्लामाबाद में ब्लास्ट हुआ है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply