अपने ही घर में घिरे बाबर आजम, बल्लेबाजी देख भड़के दिग्गज; जमकर सुना गए खरी-खोटी
Basit Ali Lashesh Out On Babar Azam: टी20वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच को पाकिस्तान ने भले ही जीत ली लेकिन ये जीत आसान नहीं रही। मुकाबला पाक की उम्मीद से कहीं ज्यादा कठिन साबित हुआ। 148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की हालत खराब हो गई। इस दौरान बाबर आज़म एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 18 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए।
बाबर के जल्दी आउट होने से पाकिस्तान मुश्किल में पड़ गया और मुकाबला आखिरी ओवरों तक चला। अगर फहीम अशरफ की ने दमदार पारी नहीं खेली होती, तो पाकिस्तान के हाथ से वो मैच निकल भी जाता।
बासित अली ने सुनाई खरी-खोटी
इस पारी के बाद एक बार फिर बाबर आज़म की टी20 फॉर्मेट में काबिलियत पर सवाल खड़े होने लगे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि बाबर को टी20विश्व कप टीम में उस समय चुना गया, जब उनके बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के लिए दमदार पारी नहीं खेली। पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज़ बासित अली ने तो दावा करते हुए कहा कि बाबर आज़म को अगले मैच में अमेरिका के खिलाफ प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोच बासित अली के चेहरे पर जो गुस्सा मैंने देखा, उससे लगता है कि बाबर को फिर से 4 नंबर पर खिलाएंगे, उन्हें वनडे या टेस्ट का सुपरस्टार मान सकता हूं लेकिन टी20 में कहां से सुपरस्टार है?
बाबर से बेहतर खिलाड़ी हैं-बासित अली
बासित अली ने दावा करते हुए कहा कि पाकिस्तान के पास बाबर से अच्छे टी20 खिलाड़ी मौजूद हैं। शादाब खान, उस्मान खान, मोहम्मद नवाज और फहीम अशरफ से सभी खिलाड़ी बाबर आजम से बेहतर हैं। उन्होंने कहा कि साहिबजादा फरहान और साइम अयूब भी बाबर से बेहतर हैं, सलमान अली आगा ने भी प्रदर्शन से दिखाया है कि वह नंबर 3 पर बाबर से बेहतर हैं। बासित अली ने कहा कि जो बल्लेबाज अपनी पोजिशन छोड़कर नंबर 4 पर आए और मैनेजमेंट को यह न बता सके कि वह नंबर 4 का बल्लेबाज नहीं है? क्या बाबर को यह भी नहीं पता।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply