HARYANA NEWS: कुरूक्षेत्र में रफ्तार का कहर, हादसे में 2 दोस्तों की मौत, परिवार में पसरा मातम
Kurukshetra Road Accident: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) पर लघु चिड़ियाघर के पास देर रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक के पीछे से टक्कर मार दी। एक्सीडेंट में बाइक सवार 2 दोस्तों की मौत हो गई। हालांकि कार सवार चालक रुकने के बाद मौके से फरार हो गया।
मृतकों की पहचान शिव कुमार (25) निवासी सुरेंद्र पार्क जसीयन रोड और रोहित कुमार (20) निवासी नगर हैबोवाल कलां लुधियाना (पंजाब) के तौर पर हुई। दोनों दोस्त पंजाब से बाइक पर दिल्ली जा रहे थे। शिव कुमार और रोहित पेंट करने का काम करते थे, वे बाइक लेने के लिए दिल्ली से पंजाब गए थे।जानकारी के मुताबिक रोहित शादीशुदा था। करीब 2 साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से उसके पास एक साल बेटी आंचल है। रोहित का परिवार काम के सिलसिले में अभी दिल्ली में ही रह रहा था। रोहित अपने 5 भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। रोहित का परिवार मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी का रहने वाला है।
प्रत्यक्षदर्शी धीरज कुमार (29) निवासी खानपुर कोलियां ने पुलिस को बताया कि उसकी जीटी रोड पर पंचर की दुकान है। वह चिड़ियाघर के पास एक ट्रक का पंचर लगा रहा था। इसी दौरान नीले रंग की कार तेज रफ्तार से आई और उसके आगे चल रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।सूचना पाकर एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उन दोनों की मौत हो गई।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply