Aaj Ka Mausam: सावधान! अभी नहीं गई सर्दी, दिल्ली-हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन होगी झमाझम बारिश!
Aaj Ka Mausam: हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 17 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई गई है, जिसके चलते मैदानी इलाकों में में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस सिस्टम के प्रभाव से आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं सुबह और रात के समय ठंड में भी हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। किसानों के लिए यह मौसम जहां एक ओर फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, वहीं दूसरी ओर कटाई के समय में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 17 फरवरी के एक नया पश्चिमी विक्षोभ पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। जिसकी वजह से बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही मैदानी इलाको में खासकर दिल्ली और हरियाणा में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
फिर बदेलगा मौसम
मौसम विभाग के अधिकारी चंद्रमोहन के मुताबिक, 16 फरवरी तक मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में 16 फरवरी तक किसी भी प्रकार की बारिश की संभावना नहीं है। 17 फरवरी को मौसम में बदलाव के साथ-साथ बारिश भी हो सकती है। बता दें कि बारिश के चलते तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे दिन के समय भी हल्की ठंड महसूस की जा सकती है। वहीं शहरी इलाकों में जलभराव की स्थिति न बने, इसके लिए प्रशासन को भी अलर्ट पर रखा गया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply