‘...विशेष सत्र बुलाने के पीछे क्या कारण है’ दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार पर कसा तंज

चंडीगढ़: संसद में विशेष सत्र को लेकर राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि किस कारण विशेष सत्र बुलाया जा रहा है यह अब तक हमें नहीं बताया गया है। मानसून सत्र के दौरान किसी भी तरीके का कामकाज नहीं हुआ। इस सत्र के पीछे क्या कारण है यह अभी मालूम नहीं है।
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने संसद का एक विशेष सत्र बुलाया है। यह सत्र 18 से 22 सितंबर तक चलेगा। इस सत्र के दौरान 5 बैठकें होनी हैं। जिसमें 10 से ज्यादा बिल पेश किए जाएंगे। इस सत्र की जानकारी संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर दी है। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि संसद का विशेष सत्र (17वीं लोकसभा का 13वां सत्र और राज्यसभा का 261वां सत्र) आगामी 18 से 22 सितंबर के दौरान होगा, जिसमें 5 बैठकें होंगी। अमृत काल के समय में होने वाले इस सत्र में संसद में सार्थक चर्चा और बहस होने को लेकर आशान्वित हूं
प्रदेश में बढ़ रहा है कांग्रेस का कुनबा
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में लगातार कांग्रेस का कुनबा बढ़ रहा है। आज भी इस कड़ी में महत्वपूर्ण कई जॉइनिंग हुई। सरपंचों के साथ भी आज हमने बैठकें की और इस बैठक में भी हमने कई महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की है।
सरकार अपनी नाकामी को छुपा रही है- दीपेंद्र हुड्डा
नूंह हिंसा को लेकर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकार को पहले से ही मालूम था कि उनकी व्यवस्था तंदुरुस्त नहीं है और इस बात को खुद राव इंदरजीत और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी कहा था। लेकिन अब इस तरीके की बातें करना और कांग्रेस पर उनके विधायकों पर आरोप लगाना सरकार की नाकामी को नहीं छुपा सकता है।
Leave a Reply