HARYANA: सीएम मनोहर लाल ने प्रदेश को दी 2 नई योजनाओं की सौगात, ‘मुश्किल वक्त में काम आएंगी ये योजनाएं’

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश को 2 नई योजनाओं की सौगातदी। उन्होंने मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति योजना की शुरुआत की। साथ ही दीनदयाल उपाध्याय परिवार सुरक्षा योजना की भी शुरुआत की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि काम करते करते कई बार आकस्मिक दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है, उस मुश्किल वक्त में काम ये योजनाएं आएंगी।
मनोहर लाल ने कहा कि सरकार ने व्यापारियों के लिए न्यास बनाया, जिसमें सरकार और व्यापारी मिलकर काम करें। सबकी चिंता करने वाला वैसे तो भगवान है, लेकिन सहायक सरकार है। उन्होंने कहा कि जीएसटी कलेक्शन में हमारे व्यापारियों ने शानदार सहयोग किया, शुरू में जीएसटी का विरोध हुआ। लेकिन आज वहीं जीएसटी कारगर है। जीएसटी से आज का व्यापार सुगम हुआ, 4 महीने पहले 166000 करोड़ का मासिक कलेक्शन किया। जीएसटी कलेक्शन में 68142 करोड़ की कलेक्शन के साथ हम बड़े राज्यों में नंबर-1 बन गए है।
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि सबसे ज्यादा जोखिम काम समाज में कृषि का, हमनें किसानों के नुकसान के लिए भी क्षतिपूर्ति पोर्टल बनाया। रेहड़ी, खोमचे वालों के सामान की क्षतिपूर्ति कर सकें इसके लिए योजना बनाई। पंचकुला में सेक्टर 9 में हुई दुर्घटना ने सरकार ने तुरंत मदद पहुंचाई। 20 साल से अधिक मालिकाना हक वालों को निर्धारित रेट कर उनको मालिकाना हक दिया। दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना को दयालु योजना के नाम से जाना जाएगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply