Friday Special: घर के मंदिर में रखें ये चीजें, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Home Vastu Tips: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है।शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की अराधना करने से जीवन में खुशहाली आती है। आज हम आपको बताएंगे माता लक्ष्मी की असीम कृपा के लिए अपने घर के मंदिर में कौन कौन सी चीजें रखनी चाहिए। इन चीजों को रखने से माता लक्ष्मी की तो कृपा बनती ही है साथ घर में सुख समृद्धि भी आती है।
शंख माना जाता है शुभ
शास्त्रों में घर के मंदिर में शंख होना शुभ माना गया है। शंख पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखने में मदद करता है।इसके साथ ही घर में शंख बजने से पूरे घर का वातावरण शुद्ध हो जाता है। वहीं यदि घर के मंदिर में दक्षिणावर्ती शंख रखते हैं तो यह काफी अच्छा माना जाता है। इससे घर सुख और शांति बनी रहती है।
गंगाजल
हिंदू धर्म के अनुसार घर के मंदिर में गंगाजल जरूर रखना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी काफी प्रसन्न रहती हैं। और माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है। पूजा करने के बाद अवश्य ही पूरे घर में इसका छिड़काव करना चाहिए। इससे घर में सकरात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
शालिग्राम
कहा जाता है जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वहां पर शालिग्राम का वास होता है। शालिग्राम भगवान विष्णु का ही रूप माने जाते हैं। ऐस कहा जाता है कि तुलसी और शालिग्राम घर के मंदिर में रखने से भगवान विष्णु के आर्शिवाद के साथ धन की देवी मां लक्ष्मी की भी उतनी ही कृपा बनी रहती है। शालिग्राम रखने से व्यक्ति को कभी भी आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।
गोमूत्र
हिंदू धर्म में गोमूत्र को बहुत ही ज्यादा पवित्र माना जाता है। इसका उपयोग हर पूजा में किया जाता है। इसलिए इसे घर के मंदिर में जरूर रखना चाहिए। इससे सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है।
Leave a Reply