Delhi News: ‘LG को इस्तीफा देना चाहिए’ सुरक्षा को लेकर सीएम केजरीवाल ने उपराज्यपाल पर साधा निशाना
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में इन दिनों की लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है। चोरी, हत्या और लूट जैसी वारदातों में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं इस पूरे मामले पर दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को घेरते हुए उपराज्यपाल वीके सक्सेना से इस्तीफा मांग लिया है।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एलजी को इस्तीफा देना चाहिए। किसी ऐसे व्यक्ति के लिए रास्ता बनाएं जो दिल्ली के लोगों को सुरक्षा प्रदान कर सके। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार दिल्ली को सुरक्षित नहीं बना सकती तो इसे हमें सौंप दें। हम आपको दिखाएंगे कि किसी शहर को उसके नागरिकों के लिए कैसे सुरक्षित बनाया जाए।
आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान इलाके में एक डिलीवरी लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दिया। डिलीवरी एजेंट एक कार में बैठकर जा रहा था, तभी प्रगति मैदान के फ्लाईओवर पर चार बाइक सवार बदमाशों गाड़ी के आगे अपनी बाइक लगा दी। फिर गन प्वाइंड पर रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। यह वारदात 24 जून की बताई जा रही है।
इस घटना के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार और एलजी वीके सक्सेना पर निशाना साधा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply