Mann Ki Baat: 'त्योहारों की रौनक पहले से ज्यादा बढ़ी', मन की बात कार्यक्रम में छठ पूजा और स्वदेशी के महत्व पर बोले PM मोदी
Mann Ki Baat: आज रविवार को प्रसारित हुए 'मन की बात' कार्यक्रम के 127वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से सीधा संवाद किया। आकाशवाणी और दूरदर्शन के माध्यम से दोपहर 11बजे शुरू हुए इस लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम में पीएम मोदी ने त्योहारों के मौजूदा उत्साह को देश की प्रगति से जोड़ते हुए कहा 'इस बार त्योहारों की रौनक पहले से ज्यादा है।' उन्होंने दिवाली और छठ पूजा जैसे पर्वों के माध्यम से उभरती सामाजिक एकता और स्वदेशी उत्पादों की बढ़ती मांग पर विशेष जोर दिया।
PM मोदी ने दिया स्वदेशी का संदेश
PM मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत त्योहारों के जश्न से की। उन्होंने कहा कि हाल ही में मनाई गई दिवाली और अब चल रही छठ पूजा ने पूरे देश को एक परिवार की तरह बांध दिया है। उन्होंने कहा 'छठ का महापर्व संस्कृति, प्रकृति और समाज की गहरी एकता का प्रतिबिंब है। समाज का हर वर्ग छठ घाटों पर एक साथ आता है। यह नजारा भारत की सामाजिक एकता का सबसे सुंदर उदाहरण है।' उन्होंने बताया कि इस बार बाजारों में स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। लोगों ने उन्हें भेजे संदेशों में अपनी खरीदारी के अनुभव साझा किए, जैसे स्थानीय हस्तशिल्प, वोकल फॉर लोकल उत्पाद और पर्यावरण-अनुकूल सामान।
इस मौके पर PM मोदी ने GST बचत उत्सव का भी जिक्र किया, जिसने लोगों में उत्साह भर दिया। उन्होंने कहा 'बाजारों में स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी बढ़ी है।' यह न केवल आर्थिक मजबूती का प्रतीक है, बल्कि 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान की सफलता का प्रमाण भी। उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहारों के इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दें।
मैंग्रोव की मुहिम पर बोले PM मोदी
पर्यावरण के प्रति जागरूकता पर पीएम ने गुजरात के वन विभाग की सराहना की। उन्होंने बताया 'गुजरात के वन विभाग ने मैंग्रोव के महत्व को समझते हुए खास मुहिम चलाई है।' मैंग्रोव वनों को तटीय सुरक्षा का कवच माना जाता है, जो तूफानों और समुद्री क्षरण से बचाव करते हैं। इस पहल से न केवल जैव विविधता संरक्षित हो रही है, बल्कि स्थानीय समुदायों को रोजगार भी मिल रहा है। पीएम ने देशभर में ऐसी पहलों को बढ़ावा देने का आह्वान किया, ताकि 'एक पेड़ मां के हाथों' जैसी भावना साकार हो।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply