बिग बॉस में दिखेगा सलमान का मस्ती-मजाक वाला अंदाज, खास मेहमान देंगे उनका साथ
Bigg Boss 19: बिग बॉस में रविवार, 26 अक्टूबर का एपिसोड काफी दिल चश्प होने वाला है। शो में मस्ती-मजाक नजर आने वाला है। शनिवार को सलमान ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई थी, लेकिन रविवार के एपिसोड में वो अपने खास अंदाज से फन करते दिखेंगे।
मीका के साथ थिरकते दिखे सलमान
मीका सिंह बिग बॉस में अपना गाना प्रमोट करने के लिए आने वाले हैं। इस दौरान वो कंटेस्टेंट्स से साथ जमकर मस्ती करते दिखेंगे। प्रोमो वीडियो में देखा सकता हैं कि मीका ने गाते-नाचते हुए शो में धमाकेदार एंट्री की। सलमान भी मीका संग थिरकते नजर आए। मीका ने कंटेस्टेंट्स को बताया कि उन्होंने गुंडा गाना बनाया है। इसके बाद उन्होंने सभी घरवालों साथ खूब मस्ती की। उनके आने से शो का माहौल काफी लाइट हो गया और सभी घरवाले हंसते-खिलखिलाते दिखे।
सोनाक्षी दिया टास्क
शो में सोनाक्षी सिन्हा ने भी खूब मस्ती की। उन्होंने घरवालों को एक खास टास्क दिया, जिसमें कंटेस्टेंट्स को बताना था कि उन्हें किसके इरादे टॉक्सिक लगते हैं। इस टास्क में तान्या ने मालती का नाम लिया और नीलम ने फरहाना को टारगेट किया, क्योंकि बीते कई दिनों से दोनों के बीच अनबन चल रही है।
कौन होगा घर से बाहर?
वहीं, एपिसोड के अंत में सलमान खान एलिमिनेशन की अनाउंसमेंट करने वाले हैं। कहा ये जा रहा है कि इस हफ्ते बिग बॉस में डबल एविक्शन होने वाला है चर्चा है कि नेहल और बसीर अली शो से बाहर जा सकते हैं। हालांकि, अभी तक दोनों के बेघर होने की कंफर्मेशन नहीं हुई है। आज रात के एपिसोड में खुलासा हो जाएगा कि कौन घर से बाहर जाने वाला है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply