Rajasthan Election 2023: तीन राज्यों से कांग्रेस के हाथ से फिसली सत्ता! JDU ने रखी ये बड़ी मांग
Rajasthan Election 2023: देश के चार राज्यों में मतगणना जारी है। लेकिन चार में से तीन राज्यों में कांग्रेस का खराब प्रदर्शन जनता को थोड़ा परेशान कर रहा है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी बहुमत के पार हो गई है। वहीं तेलंगाना में कांग्रेस का पलड़ा भारी है। लेकिन तीन राज्यों में सत्ता हाथ से निकलती को लेकर अब जेडीयू ने एक मांग रही है।
जेडीयू ने कांग्रेस पर किया हमला
दरअसल जेडीयू के प्रदेश महासचिव निखिल मंडल ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला है और कहा कि अब 'इंडिया गठबंधन' को नीतीश कुमार के अनुसार चलना चाहिए। I।N।D।I।A गठबंधन को अब आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के अनुसार चलना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस 5 राज्यों के चुनाव में व्यस्त होने की वजह से इंडिया गठबंधन पर ध्यान नहीं दे पा रही थी। अब तो कांग्रेस चुनाव भी लड़ ली, रिजल्ट भी सामने है।
इंडिया गठबंधन को लेकर जेडीयू के प्रदेश महासचिव का बयान
उन्होंने आगे लिखा कि याद रहे @NitishKumar जी इंडिया गठबंधन के सूत्रधार है और वही इस नैया को पार करा सकते है।इस बीच, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव नतीजों के दिन विपक्षी दलों के नेताओं से फोन पर संपर्क किया और उन्हें 6 दिसंबर को नई दिल्ली में 'इंडिया अलायंस' की अगली बैठक के लिए आमंत्रित किया। यह बैठक राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में हुए चुनाव के नतीजे आने के कुछ दिन बाद होगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply