Chhattisgarh Election: कांग्रेस के अभेद्य किले में BJP ने लगाई सेंध, जानें छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कहां हुई चूक
Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी रुझानों में बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है। खबर लिखे जाने तक BJP53 और कांग्रेस 36 सीटों पर आगे चल रही है। छत्तीसगढ़ में ज्यादातर राजनीतिक पंडितों की भविष्यवाणी गलत साबित होती नजर आ रही है। दरअसल, छत्तीसगढ़ के ज्यादातर राजनीतिक पंडितों का मानना था कि कांग्रेस एक बार फिर राज्य में वापसी करने जा रही है। लेकिन अब तक आए नतीजों में राजनीतिक पंडितों की भविष्यवाणी गलत साबित होती दिख रही है। आइए आपको बताते हैं वो पांच कारण जिनकी वजह से कांग्रेस राज्य में पिछड़ गई।
जानकारों के मुताबिक, भूपेश बघेल की सरकार के खिलाफ एंटीइनकंबेंसी थी। भूपेश बघेल की योजनाएं तो अच्छी थीं लेकिन उनका क्रियान्वयन ठीक से नहीं हुआ। महादेव ऐप का मामला ऐन वक्त पर खराब हो गया।जानकारों के मुताबिक टीएस सिंह देव को डिप्टी CMबनाने में देरी हुई। कांग्रेस पार्टी देर से जागी। BJPने अपनी पार्टी में पीढ़ीगत बदलाव किया। बड़े नेताओं (तीनों राज्यों में रमन सिंह, वसुंधरा, शिवराज) के प्रतिस्थापन ने नई पीढ़ी के लिए रास्ता खोल दिया। छत्तीसगढ़ में ज्यादातर सर्वेक्षणों में कांग्रेस आगे रही लेकिन असफल रही।
ये है वो 5 वजहें
1.छत्तीसगढ़ में चुनावी माहौल के बीच महादेव सट्टेबाजी ऐप के मुद्दे पर राज्य का सियासी पारा चढ़ गया है। दरअसल, महादेव सट्टेबाजी ऐप का यह मामला पिछले कुछ महीनों से लगातार सुर्खियों में है। इस मामले में सबसे पहले बॉलीवुड सितारे सवालों के घेरे में आए।बाद में इस मामले में CMबघेल का नाम भी सामने आया। महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में CMका नाम आने पर BJPने भी कांग्रेस पर निशाना साधने का मौका नहीं छोड़ा। पीएम मोदी ने भी छत्तीसगढ़ में अपनी रैलियों के दौरान महादेव सट्टेबाजी ऐप का जिक्र कर CMबघेल पर हमला बोला। चुनाव के ऐन वक्त पर महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले ने कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया।
2.छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी भी लगातार जारी थी। EDने कई मामलों को लेकर राज्य में लगातार छापेमारी की। EDकी छापेमारी से जनता के बीच यह संदेश गया कि राज्य में भारी भ्रष्टाचार का माहौल है। कांग्रेस सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इससे राज्य की जनता के बीच भूपेश बघेल सरकार की छवि खराब हुई और कांग्रेस को नुकसान हुआ।
3.इसके अलावा इस चुनाव में कांग्रेस की हार की एक वजह आंतरिक कलह भी रही।
4.छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले के आरोपों से भी राज्य सरकार की छवि खराब हुई और इस चुनाव में नुकसान हुआ।
5.यह भी कहा जा सकता है कि चुनाव के शुरुआती दौर से ही CMबघेल काफी आश्वस्त नजर आ रहे थे। वह लगातार राज्य में कांग्रेस की जीत का दावा कर रहे थे। CMबघेल के इस अतिआत्मविश्वास ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को भी नुकसान पहुंचाया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply