बाढ़ प्रभावित इलाकों को लेकर सीएम मनोहर लाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, राज्य में हुए नुकसान का दिया पूरा ब्यौरा

HARYANA: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बाढ़ प्रभावित इलाकों को लेकर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जहां उन्होंने बाढ़ में हुए नुकसान को लेकर ब्योरा दिया। सीएम ने कहा कि इस बार बारिश 110 मिलीमीटर की हुई है। जिसमें से यमुनानगर में 122 एमएम, कुरुक्षेत्र में 308 , पंचकूला में 422.8 एमएम और अम्बाला में 359 एमएम बारिश हुई। हालांकि बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रशाशन, एनडीआरएफ की टीम भी भेजी गई। जिसमें करीबन 6 हजार लोग शामिल है। 41 राहत शिविर भी लगाए गए है।
बाढ़ से प्रभावित इलाकों पर सीएम की प्रेस कॉन्फ्रेंस
सीएम ने कहा कि बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की एक साल में 2 बार बैठक होती है। जिसमें बाढ़ से प्रभावित इलाकों का जायजा लिया जाता है और उनके समाधानों पर बातचीत की जाती है। सीएम ने बाढ़ से जान गंवाने वालों के बारे में बात कहते हुए कहा कि अब तक 35 लोग अपनी जान गंवा चुके है। 4 लाख का मुआवजा मरने वालों के परिवारों को जल्द रिलीज किया जाएगा। वहीं फतेहाबाद व सिरसा अभी भी प्रभावित है। जहां काम किया जा रहा है। सीएम ने कहा पशुओं के लिए शिविर लगाए है जहां50 लाख पशुओं को रखा गया है।
राज्य में हुए नुकसान का दिया ब्यौरा
सीएम ने कहा कि 125 मकान गिरे है और 600 के करीब मकानों को आंशिक रूप से नुकसान पंहुचा है। इस विषय में प्रशाशनिक सचिवों को जानकारी भेजा गई है। सड़कों की मदद के लिए एससी को पॉवर दी है। साथ ही इस बाढ़ से 399 प्रोजेक्ट को भी नुकसान पहुंचा और जिसको ठीक करवाने के लिए 90 करोड़ का खर्च लगेगा।
1 महीने के लिए क्षति पूर्ति पोर्टल खोला
उन्होंने कहा कि प्रारम्भ में सभी डीसी को राशि भेजी है ताकि किसी जरूरत में आवश्यकता हो तो इस्तेमाल कर सकेंगे। सीएम ने कहा जहां पानी उतर चुका है वहां धान की बुवाई हो सकती है। वहीं क्षति पूर्ति पोर्टल को 1 महीने तक के लिए खोल कर रखा जाएगा। इसके अलावा 38 सांप के काटने के मामले भी सामने आए है। साढ़े 5 हजार स्किन से सम्बंधित बीमारियों के मामले भी सामने आए है।
Leave a Reply