GERMANY SHOOTING: जर्मनी के चर्च में अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत, कई घायल

sudden firing in germany: जर्मनी में अचानक हुई फायरिंग में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है,जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल है। वहीं मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। हादसे की जानकारी जर्मनी पुलिस द्वारा मिली। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिए। साथ ही घायलों को इजाल के लिए भर्ती करवा दिया है।
अचानक फायरिंग में 7 लोगों की मौत
जानकारी के असुनास, हैम्बर्ग के एक चर्च में रविवार (5 मार्च) को अचानक फायरिंग हो गई थी। घटना में दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और कम से कम सात लोगों की जान भी चली गई। वहीं अब इस घटना की जानकारी जर्मनी पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया कि फायरिंग रात करीब 9:15 बजे हुई।
पुलिस ने ट्विटर पर कहा, "शुरुआती संकेतों के अनुसार, ग्रॉसबोरस्टेल जिले के डेलबोएज स्ट्रीट में एक चर्च में गोलियां चलाई गईं। इस गोलीबारी में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, कुछ की जान भी चली गई है।" उन्होंने आपदा चेतावनी ऐप का उपयोग करके लोगों को क्षेत्र में "अत्यधिक खतरे" के प्रति सचेत किया है।
पुलिस ने घरों में रहने की कर रही है अपील
वहीं जर्मनी पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि कई सड़कों को बंद कर दिया गया है और जनता को क्षेत्र से दूर रहने के लिए लगातार मैसेज भेजा जा रहा है। स्थानीय निवासियों को घर के अंदर रहने और केवल बहुत अधिक जरूरी होने पर ही फोन का इस्तेमाल करने को कहा गया है, ताकि नेटवर्क पर बोझ न पड़े। पुलिस ने बताया कि अभी तक इस अपराध के मकसद के पीछे की कोई विश्वसनीय जानकारी नहीं मिली है।
Leave a Reply