Miss World 2025: किसके हाथ लगेगा मिस वर्ल्ड 2025 का ताज, जानें कब और कहां देखे लाइव स्ट्रीमिंग?

Miss World 2025 Grand Finale: मिस वर्ल्ड का ताज जीतकर अपने देश का नाम पूरी दुनिया में रौशन करना हर मॉडल का सपना होता है। मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट का मंच वो स्टेज है जहां लाखों सपने बनते और बिगड़ते हैं। हर साल की तरह इस बार भी सबकी नज़रें Miss World 2025 के विनर का नाम जानने पर टिकी हैं और इस बार 72वें मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट 2025 का ग्रैंड फिनाले भारत के हैदराबाद शहर में होने जा रहा है, जिसमें भारत का प्रतिनिधित्व नंदिनी गुप्ता करेंगी।
कौन हैं नंदिनी गुप्ता ?
72वें मिस वर्ल्ड समारोह का ग्रैंड फिनाले 31 मई 2025 को तेलंगाना के हैदराबाद में हाइटेक्स प्रदर्शनी सेंटर में होने जा रहा है, और पूरे देश की निगाहें 21 वर्षीय नंदिनी गुप्ता पर टिकी हैं, जो भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। 19 साल की उम्र में 2023 में फेमिना मिस राजस्थान और फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीत चुकीं नंदिनी 10 साल की उम्र से मिस इंडिया बनने का सपना देखती थीं। उन्होंने कहा था कि व्यक्तिगत बदलाव से ही दुनिया बदली जा सकती है, और उनकी यह प्रेरणादायक सोच उन्हें खास बनाती है। सोशल मीडिया पर सक्रिय नंदिनी के इंस्टाग्राम पर 1.37 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। भारत को अब तक रीता फारिया (1966), ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000) और मानुषी छिल्लर (2017) के रूप में छह मिस वर्ल्ड मिल चुकी हैं, और अब आठ साल बाद नंदिनी से सातवां ताज जीतने की उम्मीदें हैं।
कहां देख सकते हैं मिस वर्ल्ड 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग?
मिस वर्ल्ड 2025 का ग्रैंड फिनाले हैदराबाद के हाइटेक्स प्रदर्शनी केंद्र में 31 मई को शाम 6:30 बजे से शुरू होगा। इस शानदार आयोजन को आप घर बैठे Sony LIV पर लाइव देख सकते हैं। साथ ही, मिस वर्ल्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.missworld.com पर भी इसे देखा जा सकता है। इसके अलावा, मिस वर्ल्ड के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल @missworld पर लगातार अपडेट्स और लाइव स्ट्रीमिंग के लिंक उपलब्ध होंगे। इस बार भारत की ओर से नंदिनी गुप्ता देश का गौरव बढ़ा रही हैं।
10 मई से हुआ था प्रतियोगिता का आगाज
मिस वर्ल्ड 2025 की शुरुआत 10 मई को हैदराबाद के गाचीबोवली स्टेडियम में एक शानदार समारोह के साथ हुई थी, जिसका उद्घाटन तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने किया था। इसके बाद यह खूबसूरती का उत्सव कई चरणों से गुजरा, जिसमें हेड-टू-हेड चैलेंज, टैलेंट राउंड और चारमीनार जैसे ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण शामिल था। हाल ही में यह आयोजन तब चर्चा में आया जब मिस इंग्लैंड मिला मैगी ने आयोजकों पर विवादित टिप्पणी करते हुए प्रतियोगिता छोड़ दी थी, हालांकि आयोजकों ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया था।
Leave a Reply