मेट्रो में हाथ से खाना खाने और जोर-जोर से बात करना पड़ा महंगा, जमकर ट्रोल हो रही भारतीय महिला

London Metro: दाल चावल भारतीयों का सिर्फ खाना नहीं है। एक इमोशन है जो हर घर सबसे पसंदीदा भोजन है। दाल चावल की खुशबू सोते हुए की भी भूख जगा देती है। कुछ लोगों के लिए तो दाल चावल के बिना खाना पेट ही नही भरता है। अमेरिका में हुए एक न्यूट्रिशन कॉन्फ्रेंस में भी यह बात सामने आई थी कि दाल चावल दुनिया का सबसे बैलेंस और पौष्टिक आहार है लेकिन इस बार दाल चावल किसी बैलेंस और पौष्टिक आहार सेहत की रिपोर्ट में नहीं बल्कि एक वायरल वीडियो की वजह से चर्चा में है। तो चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
लंदन मेट्रो में भारतीय महिला और दाल चावल
लंदन मेट्रो में एक भारतीय महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया क्योकि इस वीडियो में महिला अपने हाथ से दाल-चावल खाते हुए फोन पर जोर-जोर से बात कर रही है। जिसके कारण कई लोगों ने महिला के मैनर को अस्वच्छ और गलत कहा, क्योंकि मेट्रो में खाना खाना आमतौर पर वर्जित किया जाता है। कुछ ने उनके हाथ से खाने की सांस्कृतिक प्रथा की आलोचना करते हुए असभ्य कहा तो किसा नें फोन पर जोर-जोर से बात करने से दुसरे यात्रियों के लिए परेशान करने वाला माना गया।
सांस्कृतिक और सार्वजनिक स्थानों पर व्यवहार
मेट्रो में भारतीय महिला का खाना-खाना सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। कुछ भारतीय यूजर्स ने इसे सांस्कृतिक गर्व कह रहें हैं। जबकि कुछ अन्य लोग सार्वजनिक स्थान पर शिष्टाचार का ध्यान रखना चाहिए कह रहें हैं। वैसे तो देखा जाए तो ट्रांसपोर्ट फॉर लंदन के नियमों के अनुसार मेट्रो में खाना खाने पर कोई स्पष्ट प्रतिबंध नहीं है। इस घटना ने सांस्कृतिक संवेदनशीलता और सार्वजनिक स्थानों पर व्यवहार के मानदंडों पर सवाल उठाए रहे हैं। जबकि दुनिया में अलग-अलग इलाकों में संस्कृति बहुत अलग हो जाती है, तौर तरीके बदल जाते हैं, मूल्य बदल जाते हैं। लेकिन इस वीडियो से यह पता चल गया कि सोशल मीडिया कैसे छोटी सी घटना को वैश्विक बहस में बदल सकता है। यह घटना हमें याद दिलाती है कि विविधता का सम्मान और आपसी समझ आज के वैश्विक समाज में कितनी महत्वपूर्ण है।
Leave a Reply