G20 से पहले आसियान समिट में शामिल होंगे PM मोदी, जानें भारत के लिए कितनी अहम है ये बैठक

ASEAN Summit PM Modi: देश के व्यापार और सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए पीएम मोदी दो दिन के इंडोनेशिया के दौरे पर है। जहां पीएम मोदी आसियान यानी दक्षिण पूर्व एशियाई सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके लिए के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मोदी इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो के निमंत्रण पर बैठकों के लिए जकार्ता की यात्रा कर रहे हैं।
दरअसल इस बार जी20 की मेजबानी भारत करने जा रहा है। जी20 के लिए 8 से 10 तक दिल्ली में पूरे पुख्ता इंतजाम कर लिए है। इसके लिए राजधानी में स्कूल, ऑफिस और मीटिंग के इलाकों को सील करने का आदेश दिया है। साथ ही दिल्ली सरकार ने 8 से 10 तक सार्वजनिक अवकाश का ऐलान भी किया है। लेकिन जी-20 की बैठक से पहले प्रधानमंत्री मोदी 6-7 को इंडोनेशिया दौरे पर रहेंगे। जहां वह आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
क्या है आसियान शिखर सम्मेलन
दरअसल आसियान शिखर सम्मेलन दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के आर्थिक, राजनीतिक, सुरक्षा और सामाजिक-सांस्कृतिक विकास के संबंध में दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के सदस्यों द्वारा आयोजित एक द्विवार्षिक बैठक है। इस समूह में दस सदस्य देश हैं। जिसमें ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम। भारत अभी इस समूह का सदस्य नहीं है।
भारत के लिए कितना अहम आसियान?
पीएम मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत के लिए बहुत अहम हैं। आसियान और सभी सदस्य देश भारत के एक्ट-ईस्ट नीति के मजबूत केंद्रीय स्तम्भ हैं। भारत का इन देशों के साथ स्थाई संवाद साल 1992 में शुरू हुआ, जो मौजूदा समय में बहुत मजबूत हो गया है। पिछले महीने आसियान-भारत के वित्त मंत्रियों की बैठक हुई थी। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आसियान-भारत माल व्यापार समझौते की समीक्षा करना था।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply