Sanatana Dharma Remark: उदयनिधि के बयान पर भड़के राजनाथ सिंह, बोले- देश से माफी मांगिए

Sanatana Dharma Remark: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सनातन धर्म के बारे में दिए गए विवादित बयान के लिए उदयनिधि स्टालिन के बयान पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उदयनिधि स्टालिन को देश से माफी मांगनी चाहिए। आगे कहा कि 'सनातन धर्म ऐसा है, जिसका न जन्म है और न अंत है। हमारा सनातम धर्म विश्व कल्याण की बात करता है। चींटी को भी दाना खिलाता है, नाग पंचमी को नाग को दूध पिलाकर उसके भी चिरंजीवी होने की कामना भी सनातन धर्म ही करता है। लेकिन ऐसे कई लोग है जो सनातन धर्म को खत्म करने की बात कर रहे हैं।'अगर बात की जाएं तो सनातन धर्म न तो जाति और न धर्म के आधार पर भेद करता है। सनातन धर्म तेरे-मेरे में विश्वास नहीं करता है। इसीलिए उदयनिधि को अपने बयान को लेकर देश से माफी मांगनी चाहिए।
राजनाथ सिंह ने जैसलमेर के रामदेवरा में परिवर्तन रैली में कहा, कि विपक्ष के गठबंधन का ये नाम खतरनाक साबित होता जा रहा है। हमने एक बार साइनिंग इंडिया का नारा दिया था। तो हार गए थे। इनकी भी हार पक्की है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग हो गई। भारत अब कमजोर भारत नहीं रहा है।अब का ताकतवर बन चुका है। आज दुनिया कान खोलकर सुनती है कि भारत बोल क्या रहा है? दुनिया में भारत को सम्मान की नजर से देखा जाता है। साल 2027 तक हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया की टॉप 3 में आकर खड़ी हो जाएगी।
राजनाथ सिंह ने गहलोत सरकार को घेरा
इस दौरान राजनाथ सिंह ने राजस्थान की गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान में जो दोषी नहीं है उसकी हत्या होती जा रही हैं। मासूमों के साथ रेप की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। ट्रांसपरेसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान भ्रष्टाचार के मामले में नंबर एक पर पहुंच चुका हैं। वहीं, कांग्रेस सरकार के बारे में उन्होंने कहा, कि राजस्थान में गाड़ी का क्लच को कोई और दबा रहा है। लेकिन एक्सीलेटर कोई और दबा रहा है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की अगुवाई में बने 28 दलों के गठबंधन पर हमला कर कहा, कि देश के विकास के लिए गठबंधन होना अधिक जरुरी है। देश के सम्मान के लिए गठबंधन हो रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी को हटाने के लिए साजिश रची जा रही हैं।
संबोधन के दौरान आप पार्टी पर साधा निशाना
राजनाथ सिंह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि साल 2014 में हमारी सरकार सत्ता में आई थी। तब 18 हजार गांवों में बिजली नहीं थी। पीएम मोदी ने सरकार बनते ही इन गांवों में बिजली उपलब्ध कराई थी। लेकिन आप पार्टी ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के जन धन खाते खोले थे। तो वहीं उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि दिल्ली से जितना पैसा चलता है पूरा आपके खातों में पहुंच जाता है। लेकिन हमारी सरकार ने 99 प्रतिशत से अधिक गांवों को भारत से जोड़ दिया है। आप सभी को याद होगा कि नीति आयोग ने भी कहा था कि मोदी सरकार के आने के बाद 13.5 करोड़ गरीबी से बाहर निकलने में सफल रहे है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply