Weather Update: गर्मी से राहत! हरियाणा, दिल्ली समेत इन राज्यों में आज बारिश की संभावना, जाने अपने शहर का हाल

Weather Update Today: शारदीय नवरात्रि का आज से शुरूआत हो गई है। वहीं इसके साथ नवरात्रि के पहले दिन गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कुछ राज्यों में आज बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी देखने को मिल सकती है।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
दरअसल मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 15 अक्टूबर से लेकर 18 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही बर्फबारी की संभावना जताई है। दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम बदलने वाला है। वहीं 16 और 17 अक्टूबर को हल्की ठंड महसूस हो सकती है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इस वक्त मौसम शुष्क बना हुआ है। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है।
इसके असावा मौसम विभाग ने रविवार (15 अक्टूबर) को पंजाब, हरियाणा उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश गोने की बात कही है। जिसके बाद 17 अक्टूबर से मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश में भी 15 से 18 अक्टूबर तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा 16 अक्टूबर को सात जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, राजस्थान में 15 से 17 अक्टूबर के दौरान बारिश की संभावना जताई गई है।
Leave a Reply