खत्म हो जाएगी अमेरिका की दादागिरी! केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताए उपाय
Nitin Gadkari on American Tariff: अमेरिका से चल रहे तनाव पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आज जो देश-दुनिया में दादागिरी कर रहे हैं, वह ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वह आर्थिक रूप से मजबूत हैं। उन देशों के पास टेक्नोलॉजी भी है। अगर हमें भारत की विश्व गुरु की छवि को आगे बढ़ाना है, तो हमें भी टेक्नोलॉजी और आर्थिक क्षेत्र में मजबूत होना होगा।
नितिन गडकरी ने भारत की संस्कृति पर जोर देते हुए कहा कि अगर हम आर्थिक रूप से सशक्त हो जाएं और टेक्नोलॉजी में भी आगे हो जाएं, तो इसके बाद हम किसी पर धौंस नहीं जमाएंगे, क्योंकि हमारी संस्कृति में ये नहीं है। हमारी संस्कृति हमें सिखाती है कि विश्व कल्याण सबसे महत्वपूर्ण है।
निर्यात बढ़ाने पर जोर देना चाहिए
नागपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि आयात को कम करने और निर्यात को बढ़ाने पर भी जोर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हमारे निर्यात और अर्थव्यवस्था की दर बढ़ती है, तो मुझे नहीं लगता है कि हमें किसी के पास जाने की जरूरत होगी। जो लोग दादागिरी कर रहे हैं, वे ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वे आर्थिक रूप से मजबूत हैं और उनके पास टेक्नोलॉजी नहीं है।
नितिन गडकरी ने आगे कहा कि दुनिया की सभी समस्याओं का उपाय साइंस, टेक्नोलॉजी और नॉलेज है। अगर हम इन तीनों चीजों का उपयोग करेंगे तो हमें दुनिया के सामने झुकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि रिसर्च सेंटर्स, आईआईटी और इंजीनियरिंग कॉलेजों को देश की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शोध करना होगा। अगर हम लगातार ऐसे काम करेंगे तो हमारे देश की अर्थव्यवस्था की विकास दर तीन गुना बढ़ सकती है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply