Russia Captured Bakhmut: यूक्रेन के 6 सबसे बड़े शहरों पर रूस का कब्जा,बखमुत भी किया हासिल
Russia Captured Bakhmut: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं इसी बीच अब एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। हाल ही के दिनों में रूसी और यूक्रेनी सेना एक-दूसरे के खिलाफ राजनीतिक लिहाज से खास बखमुत पर कब्जा पाने के लिए लड़ाई लड़ रही थी। इसी बीच रूस ने शनिवार 20 मई को बखमुत पर कब्जा कर लिया है।
बखमुत को शुरूआत से इस युद्ध का सेंटर ऑफ वॉर कहा जा रहा था। वहीं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बखमुत पर कब्जा करने वाले सैनिकों और वैगनर समूह को बधाई दी। बता दें कि, बखमुत शहर नमक-खनन के लिए मशहूर माना जाता है।इस क्षेत्र में करीब एक समय में 70 हजार से ज्यादा लोग रहते थे। यह शहर युद्ध का सबसे लंबा और खूनी केंद्र बना रहा।
आपको बता दें कि ,इस शहर पर कब्जा पाने के लिए दोनों देशों को काफी सैन्य और आर्थीक नुकसान उठाना पड़ा है। रूसी सैनिकों ने बखमुत पर कब्जा करनें के कुछ घंटो बाद इस जीत की जानकारी रूसी रक्षा मंत्रालय को दी। जिसके बाद रूसी रक्षा मंत्रालय ने अपनी एकप्रेस कॉन्फ्रेंस में सैनिकों काशुक्रिया करते हुए कहा कि यह एक बहुत अहम जीत है इससे बाकी जगहों पर कब्जा करना बेहद आसान हो जाएगा।
25 मई को रूसी सेना को सौंपा जाएगा
एक एजेंसी के अनुसार, बताया गया कि, वैगनर के बॉस येवगेनी प्रिगोजिन ने पहले टेलिग्राम पर एक पोस्ट डाल कर दावा किया था। जिसमें उनके सैनिक रूसी झंडे के साथ दिखे थे। इस पोस्ट में प्रिगोजिन नें कहा कि आज 20 मई को हमने दोपहर के समय बमुखत पर पूरी तरह कब्जा कर लिया है। वहीं हम अभी बखमुत की 25 मई तक पूरी तरह जांच करेंगे जिसके बाद इसे रूसी सेना को सौंप दिया जाएगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply