Punjab को दहलाने की साजिश हुई नाकाम, पकड़े गए लश्कर के 2 आतंकी, हथियार बरामद
Lashkar-e-Taiba Terror Module Busted in Punjab: पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी मिली है। पंजाब पुलिस ने आज जम्मू-कश्मीर के 2निवासियों को गिरफ्तार करके लश्कर-ए-तैयबा (LET) के आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों संदिग्ध आतंकियों के पास से 2 IED(Improvised Explosive Devices), 2हैंड ग्रेनेड, 1पिस्तौल, 2मैगजीन, 24 कारतूस, एक टाइमर स्विच, आठ डेटोनेटर और चार बैटरियां बरामद की गई हैं।
पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि अमृतसर पुलिस के राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ ने एक केंद्रीय एजेंसी के सहयोग से यह अभियान चलाया। उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा की। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि 'स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल-अमृतसर ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाकर बड़ी सफलता दर्ज की है और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जो जम्मू-कश्मीर में थे।' के निवासी हैं।
यादव ने कहा कि आतंकी मॉड्यूल का संचालन लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय सदस्य फिरदौस अहमद भट संभाल रहा था। उन्होंने दोनों संदिग्धों की गिरफ्तारी को 'पंजाब में शांति भंग करने की कोशिश कर रहे आतंकवादी मॉड्यूल के लिए एक बड़ा झटका' बताया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply