2 बार सीएम...50 सालों से एक ही सीट से जीता चुनाव, जानें ओमान चांडी का दमदार राजनीति सफर
केरल के पूर्व सीएम ओमान चांडी ने 79 वसाल की उम्र में अंतिम सांस ली। पूर्व सीएम काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की जानकारी केरल कांग्रेस के अध्यक्ष के सुधाकरन और चांडी के परिजनों ने साझा की। बता दें कि वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में भी नजर आए थे।
कॉलेज के समय से ही पॉलिटिक्स में काफी सक्रिय रहे
ओमान चांडी का जन्म 13 अक्टूबर, 1943 को केरल के कोट्टायम जिले में हुआ था। उनके पिता का नाम केओ चांडी और मां का नाम बेबी चांडी था। वह कॉलेज के समय से ही पॉलिटिक्स में काफी सक्रिय रहे। सीएमएस कॉलेज से बीए की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पॉलिटिकल एक्टिविटीज मे रहना शुरू कर दिया था। ओमान ने कानून की भी पढ़ाई की. एरनाकुलम के गवर्मेंट लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई की थी।
50 सालों से लगातार विधानसभा चुनाव जीता
बात उनके राजनीति करियर की करें तो ओमान चांडी 1970 में पहली बार पुथुपल्ली सीट से चुनाव जीतकर केरल विधानसभा पहुंचे और 50 साल तक वहां एक भी चुनाव नहीं हारे। 2021 में उन्होंने अपना आखिरी चुनाव लड़ा था। 5 दशकों तक पुथुपल्ली सीट लगातार कांग्रेस के पास रही। चांडी ने 1970, 1970, 1977, 1980, 1982, 1987, 1991, 1996, 2001, 2006, 2011, 2016 और 2021 में यहां से चुनाव लड़ा।
दो बार चुने गए मुख्यमंत्री
वहीं ओमान चांडी दो बार केरल के मुख्यमंत्री चुने गए। उन्होंने 2004 से 2006 और 2011 से 2016 के दौरान सीएम पद की जिम्मेदारी संभाली। इसके अलावा 2006 से 2011 के दौरान ओमान केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे। वहीं अपने राजनीतिक सफर के दौरान दो घोटालों में भी ओमान चांडी का नाम सामने आया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply