Cauvery Water Dispute: सड़कों पर उतरे कन्नड़ समर्थक, 44 फ्लाइट्स कैंसिल, जानें क्या है पूरा विवाद

Cauvery Water Dispute: तमिलनाडु को पानी छोड़े जाने के विरोध में 'कन्नड़ ओक्कुटा' द्वारा बुलाए गए कर्नाटक बंद का असर बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (Kempegowda International Airport) से उड़ान भरने वाले यात्रियों पर पड़ा है। बंद के कारण बेंगलुरु आने-जाने वाली 44 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
आपको बता दें कि यात्रियों की कमी के कारण ये उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इनमें से 22 उड़ानें बेंगलुरु आनी थीं और 22 यहां से प्रस्थान करने वाली थीं। बंद के कारण लोग बेंगलुरु नहीं आये जिसके कारण केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा खाली रहा।
कर्नाटक क्यों बंद किया जा रहा है?
आपको बता दें कि,तमिलनाडु को कावेरी नदी का पानी छोड़े जाने के खिलाफ कर्नाटक के मांड्या में किसान और विभिन्न कन्नड़ समर्थक संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी कर्नाटक सरकार से पड़ोसी राज्य को पानी छोड़ना बंद करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कृष्णा राजा सागर बांध में सिंचाई की जरूरतों को पूरा करना तो दूर, पीने के पानी की आपूर्ति के लिए भी पर्याप्त पानी नहीं है।
कावेरी मुद्दे पर कर्नाटक बंद से जनजीवन प्रभावित
'कन्नड़ ओक्कूटा' द्वारा बुलाए गए कर्नाटक बंद को बेंगलुरु और राज्य के दक्षिणी इलाकों के लोगों का पूरा समर्थन मिला। बंद के कारण जन जीवन प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने बेंगलुरु शहर, मांड्या, मैसूरु, चामराजनगर, रामानगर और हसन जिलों में आपराधिक प्रक्रिया संहिता (CRPC) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। साथ ही वहां के स्कूल-कॉलेजों में भी छुट्टी घोषित कर दी गई है।
'कन्नड़ ओक्कूटा' कन्नड़ और किसान संगठनों का मूल संगठन है। नदी जल विवाद को लेकर मंगलवार को बेंगलुरु में भी बंद बुलाया गया। मांड्या जैसे कावेरी बेसिन जिलों में अधिकांश दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान और भोजनालय बंद रहे। उन इलाकों में निजी वाहन भी सड़कों से नदारद रहे। बहुत कम संख्या में सरकारी बसें चलीं।
प्रदर्शनकारियों ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री का पुतला जलाया
राज्य के अन्य हिस्सों में बंद का मिलाजुला असर रहा। प्रदर्शनकारियों ने चित्रदुर्ग में राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का पुतला भी जलाया। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री ने भी बंद का समर्थन किया है। 'कर्नाटक फिल्म एग्जिबिटर्स एसोसिएशन' ने बंद का समर्थन किया है।वहीं, राज्य भर के सिनेमाघरों में शाम के शो रद्द कर दिए गए हैं। बेंगलुरु की अधिकांश सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों और अन्य कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा है। 'ऑटो रिक्शा ड्राइवर्स यूनियन' और 'ओला उबर ड्राइवर्स एंड ओनर्स एसोसिएशन' ने भी बंद का समर्थन किया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply