SSC Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वालों के लिए सुनहरा मौका, निकली 297 पदों पर नौकरियां

SSC Recruitment2023: सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवकों के लिए भारत सरकार एक बेहतरीन मौका लेकर आई है।दरअसल, SSC ने कई पदों पर वेकैंसी निकाली है। इन पदों के लिए 27 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर है। ये वेकैंसी ग्रेड ‘सी’ स्टेनोग्राफर लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2020, 2021और 2022के लिए निकली है। इच्छुक उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.inपर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
SSC स्टेनो भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा अगले साल 2024 में फरवरी-मार्च में होने की संभावना है। अब आपको बताते हैं कितने पदों पर वैकैंसी निकली है। साल 2020 के 127 पद, साल 2021 के 134 पद, साल 2022 के 36 पद, कुल पदों की संख्या की बात की जाए तो 297 पदों पर भर्तियां निकाली गई है।
कंप्यूटर आधारित होगी परीक्षा
बताते चलें, उम्मीदवारों का इन पदों पर चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, स्किल टेस्ट और सर्विस रिकॉर्ड के मूल्यांकन पर आधारित होगा। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म पूरा होने के बाद सभी तरह से पूरे आवश्यक डॉक्यूमेंट्स के साथ उसकी मुद्रित प्रति उनके संबंधित सेवा/कैडर नियंत्रण प्राधिकारी द्वारा “क्षेत्रीय निदेशक, कर्मचारी चयन आयोग (उत्तरी क्षेत्र), ब्लॉक नंबर, 12, सी.जी.ओ. कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली 110003” को विधिवत भेजी जानी चाहिए, ताकि 6 नवंबर, 2023 तक फॉर्म पहुंच सकें। इसके अलावा इससे संबंधित तमाम डिटेल के लिए उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply