Delhi Weather: आफत की बारिश से दिल्ली हुई जलमग्न, जानें आखिर कब मिलेगी राहत

Delhi Weather: दिल्ली-NCRमें मूसलाधार बारिश के कारण राजधानी के कई इलाकों में पानी भर गया है। वहीं लोगों को जाम का भी सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, दिल्लीवासियों के लिए राहत की खबर है। अगले 4-5 दिनों तक दिल्ली में भारी बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन बीच-बीच में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आने वाले दिनों में दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री रहेगा।
अगले कुछ दिनों का मौसम का हाल
IMDके मुताबिक 10 जुलाई 2023 को दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहेगा। आसमान में बादल छाये रहेंगे। इसके अलावा हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 11 जुलाई 2023 को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 12 जुलाई को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश संभव है। बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा।
13 जुलाई 2023 को आसमान में बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश हो सकती है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा। 14 जुलाई 2023 को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा। इसके अलावा 15 जुलाई 2023 को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा। IMDके मुताबिक 10 जुलाई 2023 से 14 जुलाई 2023 तक अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री रहेगा। 15 जुलाई से 19 जुलाई तक अधिकतम 35.2 डिग्री और न्यूनतम 27.2 डिग्री रहेगा।
Leave a Reply