WEATHER UPDATE: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम हुआ सुहावना,इन राज्यों में आंधी का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
Weather update: बीत कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश से मौसम सुहाना हो रहा है तो वही कई राज्यों मं हीटवेव से लोग अपनी जान को गंवा रहे है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत अभी भी चिलचिलाती धूप का सितम चल रहा है।
दरअसल बिपरजॉय तूफान के कहर के बाद देशभर में मौसम सुहावना हो गया है। उत्तर भारत के कुछ हिस्से अभी भी गर्मी की चपेट में है, हालांकि बीती रात से मौसम में थोड़ा बदलाव हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 37डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
साथ ही दिनभर तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार है। 22जून से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश भीषण गर्मी के प्रकोप में हैं। इसके अलावा असम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिम मध्य प्रदेश में बारिश के आसार है।
साथ ही तमिलनाडु, कर्नाटक,आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply