टोहाना में डबल मर्डर, लिव इन में रह रही महिला और उसके प्रेमी की चाकुओं से उतारा मौत के घाट

Tohana Double Murder Case: हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना में लिव इन मे रह रही महिला और उसके प्रेमी की चाकुओं से गोद हत्या कर की गई। आरोपी ने चाकुओं से कई वार किए। दोनों कीमौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान तिलक नगर निवासी 24 वर्षीय ऋतिक और महिला 30 साल की पूजा बताई गई है। दोनों करीब 6 महीने से लिव इन में रह रहे थे। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में भेजा गया है। वहीं एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि यह घटना महिला के पति ने अपनी पत्नी के अन्य व्यक्ति के साथ रहने के चलते की है। दोनों की हत्या के आरोप में पुलिस ने महिला के पति को देर रात हिरासत में लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
Leave a Reply