स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर द्रौपदी मुर्मू करेंगी राष्ट्र को संबोधित, आकाशवाणी पर होगा प्रसारण

Draupadi Murmu: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश में हर कोई आजादी का जश्न मनाने को तैयार है। लोगों को जिसका सबसे ज्यादा इंतजार रहता है वो स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का राष्ट्र को संबोधन। वहीं आज शाम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन से राष्ट्र को संबोधित करेंगी। जिसका प्रसारण आकाशवाणी के राष्ट्रीय नेटवर्क पर शाम 7 बजे से होगा। इसे दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा।इसके साथ ही दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनल द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण किया जाएगा।
पीएम मोदी करेंगे संबोधित
भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न के लिए मंच लगभग तैयार है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद वह ऐतिहासिक स्मारक की प्राचीर से देश की जनता को संबोधित करेंगे।
1800 विशेष अतिथि किए गए आमंत्रित
वहीं इस बार 77वें स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद जताई जा रही है। केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना के लाभार्थियों समेत 1,800 विशेष मेहमानों को आमंत्रित किया है। इसके अलावा, प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से 75 जोड़ों को भी उनकी पारंपरिक पोशाक में लाल किले पर समारोह देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से 75 जोड़ों को भी उनकी पारंपरिक पोशाक में लाल किले पर समारोह देखने के लिए आमंत्रित किया गया है।
सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम
वहीं सुरक्षा के लिहाज से लाल किला मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर तीन और चार बंद रहेगा जबकि दूसरी तरफ के गेट लोगों के लिए खुले रहेंगे। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगभग 300 इमारतों की पहचान की गई है, जहां आधुनिक हथियार और दूरबीन के साथ जवान तैनात रहेंगे।
Leave a Reply