देश में बनेगा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का मेमोरियल, अमित शाह ने दी इसकी जानकारी
Manmohan Singh Memorial: केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में एक मेमोरियल बनाने का फैसला किया है। गृह मंत्री अमित शाह ने स्वयं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और मनमोहन सिंह के परिवार को इस फैसले की जानकारी दी है। यह घोषणा पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के बाद की गई है और स्मारक का निर्माण दिल्ली में किया जाना है। इसके लिए जगह चिन्हित करने की प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू की जाएगी।
प्रेस रिलीज जारी करते हुए गृह मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार सुबह सरकार को कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने का अनुरोध प्राप्त हुआ। केंद्रिय कैबिनेट की बैठक में यह फैसला गया। जिसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार को बताया कि उनके स्मारक के लिए सरकार जगह आंविटत करेगी। बता दें कि डॉ. मनमोहन सिंह, जो कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के प्रमुख थे और आर्थिक सुधारों के लिए जाने जाते हैं, का गुरुवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में 10 वर्षों तक देश का नेतृत्व किया।
आज होगा पूर्व पीएम का अंतिम संस्कार
राजधानी दिल्ली के निगमबोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज, 28 दिसंबर 2024 को करीब 11:45 बजे किया जाना है। आपको बता दें कि 2004 से 2014 तक डॉ. मनमोहन सिंह भारत के प्रधानमंत्री रहे। बीते गुरुवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply