मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अगले 2-3 वर्षों में दिल्ली के जल संकट को हल करने का लिया संकल्प, जानें कैसे?

NEW DELHI: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बढ़ते पानी के संकट को देखते हुए एक बड़ा एलान किया है। मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासीयों से कहा कि, दिल्ली के जल संकट को अगले दो-तीन वर्षों के अंदर पूरी तरह हल कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बताया कि, किस प्रकार से सरकार जल आपूर्ति क्षमता को 300मिलियन गैलन प्रति दिन (MGD) तक बढ़ाने के लिए कदम उठा रही है। आधिकारिक अनुमानों के अनुसार, राजधानी के लगभग दो करोड़ निवासियों को पीने और दैनिक जरूरतों के लिए लगभग 1,300 MGD पानी की आवश्यकता पड़ती है। लेकिन दिल्ली जल बोर्ड लगभग 1,000 MGD की ही आपूर्ति कर सकता है, जिससे कई क्षेत्र पानी की कमी से जूझ रहे हैं।
केजरीवाल ने कहा कि DJBकी जल आपूर्ति क्षमता 2015 में 850 MGD से बढ़कर अब 1,000 MGD हो गई है। वहीं अब सराकर इसे से दो से तीन वर्षों के भीतर जल्द से जल्द 1,200-1,300 MGD की सीमा तक बढ़ाने के लक्ष्य से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि एक बार यह लक्ष्य हासिल हो जाने के बाद दिल्लीवासियों को पानी की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इसे कैसे अंजाम दिया जाएगा
इसे पूरा करने के लिए, सरकार उच्च जल-स्तर वाले क्षेत्रों में टयूब बेल लगाने की योजना बना रही है।जिससे बड़े पैमाने पर पानी की निकासी हो सके। इसके अतिरिक्त, उपचारित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के पानी से झीलों का कायाकल्प करके भूजल को रिचार्ज करने के लिए एक अभिनव दृष्टिकोण अपनाया जाएगा।
Leave a Reply