5 हजार मकानों पर चलेगा बुलडोजर, प्रशासन ने 5 दिन के अंदर घर खाली करने के दिए निर्देश
Delhi: अवैध कॉलोनियों में रहने वालों को लेकर आधिकारियों द्वारा एक नोटिस जारी किया है। जिसमें उन्हें चेतावनी जारी कर कहा कि वह इन घरों को जल्द से जल्द छोड़ दे। क्योंकि इन कॉलोनियों को तोड़ा जाएंगा। बता दें कि यह क़ॉलोनी दिल्ली-एनसीआर में बसी हुई है। दिल्ली-फरीदाबाद बॉर्डर के पास यमुना की तलहटी में बसी, बसंतपुर, अटक चौक समेत कई कॉलोनी शामिल है।
5 हजार से ज्यादा मकानों को खाली करने के आदेश
दरअसल अधिकारियों ने आदेश जारी करते हुए कहा कि दिल्ली-फरीदाबाद बॉर्डर के पास यमुना की तलहटी में बसी, बसंतपुर, अटक चौक, नूर चौक, शिव एंक्लेव पार्ट दो, तीन, अजय नगर कॉलोनी मे रहने वाले लोग जल्द अपने मकानों को खाली कर दें। इन कॉलोनी में कम से कम 5 हजार से ज्यादा मकान है। वहीं सभी मकानों को अधिकारियों ने नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने लोगों को मकान खाली करने के लिए 5 दिन का समय दिया है।
लोग सरकार को लगा रहे ये गुहार
अधिकारियों ने बताया कि 5 दिन बाद बुधवार से मकानों मे तोड़फोड़ शुरू कर दी जाएगी। गुरूवार को इलाके में मुनादी भी करवाई जा रही है। इन कॉलोनियों में सार्वजनिक में नोटिस भी चस्पा कर दिए गए है। वहीं इस पर लोगों का कहना है कि मकान बनाने के लिए पूरी जमां पूंजी लगा दी है और अब सरकार उन्हें तोड़ने की तैयारी कर रही है। बता दें कि समिना की तलहटी में पांच हजार से अधिक मकान बने है इसनमें से कई मकान दो से तीन मंजिला बने है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply