Bihar Crime: सासाराम में बर्थडे पार्टी के दौरान गोलीबारी, एक की मौत; 2 घायल

Firing In Rohtas: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में एक बर्थडे पार्टी के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है, लेकिन चर्चाओं का बाजार गर्म है।
सासाराम नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक बर्थडे पार्टी के दौरान गोलीबारी की घटना हुई। मृतक की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के सिलारी निवासी अशोक कुमार सिंह के पुत्र राणा ओम प्रकाश उर्फ बादल कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवकों का इलाज जारी है। सूत्रों के अनुसार, इस पार्टी में ट्रैफिक पुलिस से जुड़े कुछ लोग भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि किसी परस्पर उपजे विवाद में नोकझोंक हुई, जो बाद में गोलीबारी में बदल गई। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रैफिक डीएसपी और उनके साथियों के बीच लेन-देन को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद गोली चलाई गई। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है।
विवाद के बाद चली गोली
सासाराम एसडीपीओ और नगर थाना पुलिस इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं, रोहतास एसपी रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना पर गांव के लोगों ने कहा कि "बर्थडे पार्टी के दौरान ट्रैफिक डीएसपी और उनके साथियों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद गोलीबारी हुई।
जांच में जुटी पुलिस
एसपी रोहतास रोशन कुमार ने कहा कि "मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। घटना के बाद से पुलिस और प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि जांच में क्या खुलासा होता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।
Leave a Reply