Bihar Bridge Collapse: बिहार में नहीं थम रहा पुल गिरने का सिलसिला, मोतिहारी में निर्माणाधीन ब्रिज ढहा
Bihar Bridge Collapse:बिहार में पुल के गिरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। एक हफ्ते के अंदर तीसरा पुल ढह गया। इस बार मोतिहारी की घटना है। ये निर्माणाधीन पुल था जिसकी अनुमानित लागत दो करोड़ के आसपास थी।जानकारी के मुताबिक, ये पुल पूर्वी चंपारण के मोतिहारी के घोड़ासहन ब्लॉक में स्थित था। पुल की ढलाई का काम हो चुका था और इसकी लंबाई लगभग 50 फीट थी। इससे पहले सीवान के दरौंदा प्रखंड के रमगढ़ा में गंडक नहर पर बना छोटा पुल टूट गया था। कुछ दिन पहले बिहार के अररिया में एक पुल ढह गया था। उस पुल को बनाने में करीब 12 करोड़ रुपये की लागत आई थी।
कई बड़ी लागत वाले पुल गिरे
इससे पहले भी बिहार में कई बड़ी लागत वाले पुल के पिलर बह जाने से पानी बह चुका है। सीवान में भी नहर पर बने पुल का एक ही पिलर था और उसी पिलर के बह जाने से पुल ढह गया।अररिया जिले के सिकटी प्रखंड क्षेत्र में एक पुल पूरी तरह से नदी में डूब गया। यह पुल अररिया के पड़किया घाट पर बना है। बकरा नदी पर बने इस पुल के निर्माण में करोड़ों रुपये की लागत आई है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था।
वजह आई सामने
वीडियो में यह भी सुना जा सकता है कि पुल बने अभी एक साल भी नहीं हुआ है। इस घटना के बाद लोगों का कहना है कि ठेकेदार और विभागीय लापरवाही के कारण यह घटना सामने आई है। पुल की लागत 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पड़रिया पुल के तीन खंभे नदी में बह गये, जिससे पुल टूट गया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply