बेटे की सनक में पति ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी को दी ऐसी सजा...सुन कांप जाएगी रूह
Bihar Crime News:बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी, सिर्फ इसलिए क्योंकि उनके कोई बेटा नहीं था। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने अपने भाइयों की मदद से इस घटना को अंजाम दिया और शव की पहचान छिपाने के लिए चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया। इसके बाद शव को एक बोरे में छिपाकर एक नाले में फेंक दिया गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
कहां-कैसे हुई घटना?
दरअसल, ये मामला 22 जनवरी का बताया जा रहा है, जब पीड़िता फूलो देवी अचानक गायब हो गईं। उनके भाई शिवनाथ शाह ने 25 जनवरी को स्थानीय सिकंदरपुर थाने में FIR दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने बहन के पति संतोष शाह और उसके तीन भाइयों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। परिवार का कहना है कि संतोष लगातार फूलो देवी को बेटा न पैदा करने के लिए ताने देता था और उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित भी करता था। क्योंकि शादी के कई साल बीतने पर भी बेटा नहीं हो रहा था।
बीते दिन शुक्रवार को क्रिकेट खेल रहे कुछ बच्चों ने बुधी गंडक नदी के किनारे आश्रम घाट के पास एक नाले में संदिग्ध बोरा देखा। बोरे में एक महिला का शव मिला, जिसका चेहरा बुरी तरह से तहस-नहस किया हुआ था। परिवार ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने कुछ नहीं किया। अगर समय रहते छानबीन होती तो शायद फूलो देवी की जान बच सकती थी।
पुलिस ने क्या कहा?
दूसरी तरफ, इस मामले में पुलिस ने बताया कि शव 3-4 दिन पुराना है। शुरुआती जांच में पता चला कि हत्या संतोष और उसके भाइयों ने मिलकर की, ताकि सबूत मिटाए जा सकें। शव को फोरेंसिक जांच के लिए एफएसएल भेज दिया गया है। सिटी एसपी ने बताया कि घटनास्थल वार्ड नंबर 17 के बालूघाट लेन नंबर 3 इलाके का है। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि मुख्य आरोपी संतोष और उसके भाई पिछले तीन दिनों से फरार हैं। इसके अलावा जांच टीम ने मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply