Delhi News: दिल्ली में 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से सनसनी, जांच में जुटी एजेंसियां
Delhi Schools Bomb Threat: सोमवार की सुबह राजधानी दिल्ली में 9 प्रमुख स्कूलों को बम विस्फोट की धमकियां मिलने से हड़कंप मच गया। धमकियां ईमेल और कॉल के माध्यम से आईं, जिसके बाद दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड तुरंत मौके पर पहुंचे। सभी प्रभावित स्कूलों से छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित निकाला गया, और परिसरों की गहन तलाशी ली जा रही है।
9 स्कूलों को मिली धमकी
जानकारी के अनुसार, ये धमकियां सुबह 8:30 से 9:00 बजे के बीच प्राप्त हुईं। प्रभावित स्कूलों में लोरेटो कन्वेंट स्कूल (दिल्ली कैंट), कैम्ब्रिज स्कूल (श्रीनिवासपुरी), वेंकटेश्वर स्कूल, बाल भारती स्कूल और CM श्री स्कूल (रोहिणी), कैम्ब्रिज स्कूल (एनएफसी), द इंडियन स्कूल (सादिक नगर), डीटीए स्कूल (आईएनए), वनस्थली स्कूल (न्यू राजेंद्र नगर) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, धमकियों में स्कूलों में बम प्लांट होने का दावा किया गया था, लेकिन शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply