भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने वाले फैसले पर PAK लेगा यू-टर्न? श्रीलंका ने दिया अल्टीमेटम!
IND vs PAK T20 World Cup: टी20 विश्व कप का आगाज 7 फरवरी से हो गया है। पहले मुकाबले में नीदरलैंड और पाकिस्तान आमने-सामने हैं। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दिया है। जिसके बाद आईसीसी पाकिस्तान के फैसले पर नजर बनाए हुए हैं। अब इसी बीच श्रीलंका ने पाकिस्तान को अल्टीमेटम दे दिया है।
पाकिस्तान सरकार ने पीसीबी को टी20 विश्व कप खेलने के हरी झंडी दे दी लेकिन भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया। यह वही मैच है जिसे आईसीसी और उसके ब्रॉडकास्टर्स के लिए सबसे ज्यादा कमाई वाला मैच माना जाता है।
श्रीलंका ने क्या आपत्ति दर्ज कराई
दरअसल, भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में होना है। अब श्रीलंका को इस भारत-पाकिस्तान मैच रद्द होने से होने वाली कमाई का नुकसान होने का डर है। इसी को लेकर श्रीलंका क्रिकेट ने पीसीबी को ईमेल भेजा है। जिसमें कहा गया है कि अगर भारत-पाक मुकाबला नहीं होता है तो, टिकट ब्रिकी में भारी नुकसान होगा, हॉस्पिटैलिटी और स्पॉन्सरशिप से मिलने वाली कमाई घटेगी और श्रीलंका में टूर्नामेंट की छवि को भी नुकसान होगा।
क्या पाकिस्तान बदलेगा अपना फैसला
सूत्रों के मुताबिक मोहसिन नकवी ने श्रीलंका क्रिकेट को भरोसा दिलाया है कि वह इस मामले को पाकिस्तान सरकार के समक्ष रखेंगे। बताया जा रहा है कि पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी पाकिस्तान में नहीं थे और वह 7 फरवरी को लौटेंगे। वह भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार को रद्द करने से जुड़े श्रीलंका के ईमेल को प्रधानमंत्री के सामने रखेंगे। इस मुद्दे पर सोमवार तक निर्णय लिया जा सकता है। मोहसिन नकवी ने ये भी साफ किया है कि मीडिया में चल रही खबरें गलत हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि पाकिस्तान ने श्रीलंका की अपील ठुकरा दी है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply