Ramadan 2026: भारत में कब से शुरू होगा रमजान का पाक महीना, यहां देखें चांद निकलने की तारीख
Ramadan Calendar 2026:रमजान का पाक महीना इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है, जो दुनिया भर के मुसलमानों के लिए आध्यात्मिक नवीनीकरण, आत्म-अनुशासन और खुदा के करीब जाने का एक खास मौका है। इस महीने में मुसलमान रोजा रखते हैं, नमाज अदा करते हैं, कुरान की तिलावत करते हैं और सदका व जकात देकर जरूरतमंदों की मदद करते हैं। यह वह समय है जब गुनाहों से तौबा करके नेकियों की ओर रुख किया जाता है और सामुदायिक एकता को मजबूत किया जाता है। भारत में विविध संस्कृतियों के बीच रमजान की रौनक अलग ही नजर आती है, जहां मस्जिदें इबादत करने वालों से गुलजार रहती हैं और इफ्तार पार्टियां अपनों को करीब लाती हैं।
भारत में रमजान की खासियत यहां की सांस्कृतिक विविधता में छिपी है। इस महीने में बाजारों में रौनक बढ़ जाती है और लोग नए कपड़े व उपहार खरीदते हैं। साथ ही, कई गैर-मुस्लिम समुदाय भी इफ्तार पार्टियों में शामिल होकर भाईचारे को बढ़ाते है।
कब से शुरु होगा रमजान का महीना?
भारत में 2026 में रमजान की शुरुआत 19 फरवरी गुरुवार से हो रही है। हालांकि यह चांद की रुईयत (दिखाई देना) पर निर्भर करेगा। धार्मिक विशेषज्ञों के अनुसार, अगर चांद 18 फरवरी की शाम को दिखाई देता है, तो पहला रोजा 19 फरवरी से रखा जाएगा। लेकिन उस दिन की जगह एक-दो दिन बाद दिखाई देगा तो रमजान का महीना उसी दिन से शुरु होगा। भारत में चांद की रुईयत का फैसला स्थानीय रुईयत-ए-हिलाल कमेटियां करती हैं, जो विभिन्न राज्यों में सक्रिय रहती हैं।
बता दें, रमजान का महीना लगभग 29 या 30 दिनों का होता है। 2026 में यह मार्च के मध्य तक चलेगा और ईद-उल-फितर की खुशियां 21 मार्च को मनाई जा सकती हैं, जो फिर से चांद दिखने पर निर्भर होगा। इस दौरान मुसलमान सुबह सहर से पहले खाना खाकर रोजा शुरू करते हैं और शाम को इफ्तार के साथ इसे खोलते हैं। रोजा न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक शुद्धि का माध्यम है, जो सहनशीलता और करुणा सिखाता है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply