Aaj Ka Mausam: दिल्ली-हरियाणा समेत देश के कई हिस्सों में बारिश-बर्फबारी-घने कोहरे का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
IMD Weather Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 9फरवरी 2026को उत्तर भारत और कुछ अन्य क्षेत्रों में मौसम की बदलती स्थिति को लेकर चेतावनी जारी की है। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। तो वहीं, मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है, जो यातायात और दैनिक जीवन को प्रभावित कर सकता है। IMD के अनुसार, यह मौसमी गतिविधि 9से 11फरवरी तक जारी रह सकती है, जिसमें 10फरवरी को स्थिति सबसे ज्यादा सक्रिय रहेगी।
हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ
IMD के ताजा अपडेट की मानें तो एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी ट्रोपोस्फेरिक स्तर पर सक्रिय है, जो पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है। इसकी वजह से जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में अलग-अलग स्थानों पर बारिश या बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 9से 11फरवरी तक छिटपुट से व्यापक बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है। 10फरवरी को इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (30-40किमी प्रति घंटा) चल सकती हैं, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम और खराब हो सकता है।
मैदानी इलाकों में घना कोहरा
दूसरी तरफ, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। IMD ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 10फरवरी तक अलग-अलग स्थानों पर घने से बहुत घने कोहरे (दृश्यता 50मीटर से कम) की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा बिहार, असम और मेघालय में 9फरवरी तक, जबकि उत्तरी तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश में 10फरवरी तक घना कोहरा रह सकता है। इन स्थितियों से सड़क यातायात, रेल और हवाई सेवाओं में बाधा आ सकती है।
IMD का कहना है कि देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों (9-10 फरवरी) में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, उसके बाद 2 डिग्री की गिरावट। मध्य भारत में अगले 24 घंटों में कोई बदलाव नहीं, लेकिन उसके बाद 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। पूर्वी भारत में अगले तीन दिनों तक स्थिर, फिर 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होगी। महाराष्ट्र में अगले 24 घंटों तक स्थिर, फिर 2-3 डिग्री गिरावट हो सकती है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply